Home
Tariff plan

Jio vs Vi vs Airtel: जानिए कौन देता है 365 दिनों के लिए हाई-स्पीड डेटा

Jio vs Vi vs Airtel: Jio ने हाल ही में भारत में अपने नए 3,499 रुपये के प्रीपेड प्लान को लॉन्च किया है। इस नए जियो प्लान कस्टमर्स को कुल 1,095GB डेटा पूरे साल के लिए और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। इस प्रकार यह प्लान उन लोगों के बहुत अच्छा साबित होगा जिन्हें रोजाना ज्यादा डेटा की जरूरत रहती है। आज हम बात करने वाले है जियो बनाम वोडाफोन आइडिया बनाम एयरटेल के 365 दिनों के प्लान के बारे में और जानेंगे कि कौन सबसे ज्यादा बेनीफिट्स देते हैं।

Jio vs Vi vs Airtel: जानिए कौन देता है 365 दिनों के लिए हाई-स्पीड डेटा

Jio vs Vi vs Airtel: 365 दिनों के हाई-स्पीड डेटा के साथ बेस्ट प्रीपेड प्लान

तो आइये जानते है जियो बनाम वोडाफोन आइडिया बनाम एयरटेल के बेस्ट प्लान जिसमें 365 की वैलिडीटी मिलती हैं।

जियो का 2,399 रुपये का प्रीपेड प्लान

Jio 2,399 रुपये के अनलिमिटेड प्रीपेड रिचार्ज पैक में प्रतिदिन 2GB 4G डेटा, अनलिमिटेड डोमेस्टिक कॉल और 100 SMS फ्री मिलते हैं। साथ ही इसमें यूजर्स को Jio ऐप्स के साथ-साथ JioTV, JioChat, आदि का कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस भी मिलता है।

जियो का 2,599 रुपये का प्रीपेड प्लान

Jio के 2,599 रुपये के प्रीपेड प्लान में कस्टमर्स को 365 दिनों की वैलिडीटी के साथ डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड ऑन-नेट कॉलिंग और Disney+ Hotstar की एक साल की VIP मेम्बरशिप मिलती है।

Vodafone-Idea (Vi) 2,399 रुपये का प्रीपेड प्लान

वोडाफोन आइडिया (वीआई) 2,399 रुपये के अनलिमिटेड प्रीपेड पैक में प्रतिदिन 1.5GB 4G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। वीआई सब्सक्राइबर्स को 'बिंज ऑल नाइट' ऑफर और ज़ी प्रीमियम सर्विस का एक साल का एक्सेस भी मिलता है।

Vodafone-Idea (Vi) 2,545 रुपये का प्रीपेड प्लान

वीआई के 2,545 रुपये के प्रीपेड प्लान में यूजर्स को एक साल की वैलिडीटी, के साथ डेली 1.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग देता है। इसके अलावा, प्लान में 'बिंज ऑल नाइट ऑफर' और Disney+ Hotstar का एक साल का VIP सब्सक्रिप्शन भी इसमें मिलता है।

एयरटेल का 1,498 रुपये का प्रीपेड प्लान

Airtel का 1,498 रुपये का प्रीपेड प्लान 365 दिनों की वैलिडीटी के साथ आता है, हालाँकि, यह प्लान केवल 24GB डेटा प्रदान करता है।

एयरटेल का 2,498 रुपये का प्रीपेड प्लान

एयरटेल के 2,498 रुपये के प्रीपेड प्लान में डेली 2GB का डेटा, अनलिमिटेड कॉल और 100 SMS प्रतिदिन मिलते है।

एयरटेल का 2,698 रुपये का प्रीपेड प्लान

वहीं अगर Airtel के 2,698 रुपए के प्लान की बात करें तो इस प्लान के तहत, ग्राहकों को डेली 2GB का डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा, इस प्लान में यूजर्स को Disney+ Hotstar के लिए एक साल की वीआईपी सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

इस प्रकार आप देख सकते है कि Jio vs Vi vs Airtel में सभी टेलिकॉम कंपनियाँ अपने कस्टमर्स के लिए एक साल की वैलिडीटी के साथ बहुत प्लान पेश करती है और साथ में कॉम्प्लिमेंट्री ऑफर भी देती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio vs Vi vs Airtel: Jio recently launched its new Rs 3,499 prepaid plan in India. With this new Jio plan customers get a total of 1,095GB of data for the whole year and unlimited voice calling.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X