Jio और VI के 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान, कौन सा प्लान देता है ज्यादा फायदा, जानें यहां
Jio vs Vodafone Rs. 666 Prepaid Plan: सभी टेलीकॉम कंपनियां Jio, VI और Airtel ने हाल ही में अपने प्लान्स महंगे किए हैं। हालांकि, जियो और वोडाफोन के पास 666 रुपये वाला ऐसा प्लान है, जिसकी कीमत तो समान है, लेकिन फायदें अलग-अलग है। वहीं एयरटेल का यह 666 रुपये वाला प्लान अब 799 रुपये का हो गया है। तो चलिए आपको आगे इन दोनों कंपनियों के 666 रुपये वाले प्लान्स के तहत मिलने वाले सभी बैनेफिट्स बताते हैं।
Jio का 666 रुपये वाला प्लान- रिलायंस जियो के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 70 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 1.5GB डेटा ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा इस रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 100 फ्री SMS और जियो ऐप्स का एक्सेस मिलता है।

हालांकि, यहां गौर करने वाली बात यह है, कि जियो के इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर नहीं किया जाता है। जियो के इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाले टोटल डेटा के खत्म होने के बाद इसकी स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है।
VI का 666 रुपये वाला प्लान- वोडाफोन आइडिया के 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता जियो से कम मात्र 64 दिनों की है। Vi ने इस प्लान के तहत ग्राहकों को रोजाना 1.5GB डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 100SMS ऑफर किए जा रहे हैं। Vi Hero Unlimited बेनिफिट भी दे रहा है, जिसके तहत ग्राहकों को वीकेंड डेटा रोलओवर, डेटा डिलाइट्स और बिंज ऑल नाइट जैसे ऑफर्स मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








