Jio vs VI: 70 दिनों के लिए 1.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें कम दाम में कौन दे ज्यादा फायदा
Reliance Jio vs Vi: Jio और Vodafone Idea दोनों ही टेलीकॉम कंपनियों के पास अपने ग्राहकों के लिए कई प्रीपेड प्लान्स मौजूद हैं। जो कम दाम में भी ज्यादा वैधता के साथ आती हैं।
आज हम इस आर्टिकल में दोनों कंपनियों के पास मौजूद 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की तुलना करेंगे। साथ ही यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि, आखरि कौन सी कंपनी समान दाम में ज्यादा बैनेफिट ऑफर कर रही है।

जियो का 666 रुपये वाला प्रीपेड प्लान - सबसे पहले बात करते हैं, जियो के 666 रुपये वाला प्रीपेड प्लान की। इसमें ग्राहकों को रोजाना 1.5GB डेटा ऑफर किया जाता है।
इसके साथ ही इस रिचार्ज प्लान के तहत ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, डेली 100 SMS और जियो ऐप्स का एक्सेस मिलता है। इसकी वैधता की बात करें तो यह प्लान 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।
हालांकि, यहां आपको ध्यान देना होगा कि, इस रिचार्ज प्लान के तहत अब अनलिमिटेडी 5G डेटा ग्राहकों को ऑफर नहीं किया जा रहा है। जुलााई में टैरिफ हाइक के बाद जियो ने रोजाना 2GB से कम डेटा ऑफर करने वाले प्लान में 5G डेटा ऑफर नहीं कर रहे हैं। बता दें, जियो के इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाले कुल डेटा के खत्म होने के बाद इसकी स्पीड 64Kbps हो जाती है।
वीआई का 666 रुपये वाला प्रीपेड प्लान - वोडाफोन आइडिया के 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की बात करें तो इसकी वैलिडिटी जियो से 6 दिन कम यानी कि, केवल 64 दिनों तक होती है। हालाकि, कंपनी अपने इस प्लान के तहत अपने यूजर्स को रेजाना 1.5GB डेली ऑफर करती है।
इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 फ्री SMS भी दे रही है। Vi के इस प्लान के साथ ग्राहक Vi Hero Unlimited का भी लाभ ले सकते हैं। इसका मतलब यूजर्स को वीकेंड डेटा रोलओवर, डेटा डिलाइट्स और बिंज ऑल नाइट जैसे ऑफर्स मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








