Home
Tariff plan

JioFiber ने पेश किया 90 दिनों का ब्रॉडबैंड प्लान, जाने ऑफर

JioFiber ने पेश किया 90 दिनों का ब्रॉडबैंड प्लान, जाने ऑफर

Reliance Jio अपनी फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए कई तरह के प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान पेश करते हैं। ये प्लान अनलिमिटेड फास्ट स्पीड इंटरनेट, कॉलिंग, ओटीटी और अन्य लाभ प्रदान करते हैं। हालांकि, बंडल बेनिफिट वाले इनमें से ज्यादातर प्लान 12 महीने के कनेक्शन के साथ आते हैं। इसका मतलब यह है कि अगर आप 399 रुपये हर महिने की लागत वाले प्लान का ऑप्शन चुनते हैं, तो भी कनेक्शन 1 साल तक जारी रहेगा और यूजर्स को पूरे साल के लिए अग्रिम पेमेंट करना होगा। लेकिन सभी जियो फाइबर प्लान सालाना वैलिडिटी के साथ नहीं आते हैं।

दूरसंचार ऑपरेटर के पास एक महिने से लेकर तीन महिने तक का वैलिडिटी वाले ब्रॉडबैंड प्लान भी हैं। हालाँकि, हम Jio Fiber प्रीपेड प्लान के तहत लिस्टेड तीन महिने वाला प्लान में से एक को देखेंगे। 1197 रुपये की कीमत वाला यह प्लान जियो फाइबर यूजर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन है, जो सिर्फ इंटरनेट और कॉलिंग बेनिफिट चाहते हैं। आइए Jio के 1197 रुपये के प्लान के तहत सभी पेशकशों पर एक संक्षिप्त नज़र डालें।

Jio Fiber का 1197 रुपये वाला प्लान

यह प्लान अनलिमिटेड डेटा और वॉयस कॉलिंग के साथ अपलोड और डाउनलोड दोनों के लिए 90 दिनों की वैलिडिटी और 30 एमबीपीएस की इंटरनेट स्पीड प्रोवाइट करता है। विशेष रूप से, अनलिमिटेड डेटा रेंज का अर्थ है हर महीने 3.3 टीबी हाई-स्पीड डेटा। यह कई उपयोगकर्ताओं के लिए पर्याप्त है।

JioFiber ने पेश किया 90 दिनों का ब्रॉडबैंड प्लान, जाने ऑफर

हर महिने 399 रुपये की लागत वाला यह प्लान उन यूजर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो मासिक प्लान रिचार्ज का ऑप्शन नहीं चुनना चाहते हैं। हालांकि, प्लान की लास्ट कीमत, जो कि 1197 रुपये है, जिसमें जीएसटी शामिल नहीं है। इसलिए जब आप प्लान के साथ रिचार्ज करते हैं, तो लागू कर के मुताबिक लागत लगेगी।

Jio Fiber प्रीपेड प्लान OTT बेनिफिट्स के साथ

सभी प्लान केवल इंटरनेट और कॉलिंग लाभ प्रदान करती है, इसलिए Jio Fiber ग्राहक जो OTT लाभ चाहते हैं, वे अन्य तिमाही प्लान की तलाश कर सकते हैं। हालांकि फ्री सब्सक्रिप्शन की वजह से इन प्लान्स की कीमत बजट 1197 रुपये के प्लान से ज्यादा है।

यहां तीन महिने की वैलिडिटी (90 दिन) और OTT लाभों के साथ कुछ Jio Fiber प्रीपेड प्लान दिए गए हैं:

Jio Fiber Rs 2997 प्रीपेड प्लान

इस प्लान में 150 एमबीपीएस स्पीड के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट मिलता है। यूजर्स को प्राइम वीडियो, डिज्नी+ हॉटस्टार, जियोसिनेमा और अन्य के साथ 16 स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के ओटीटी लाभ भी मिलते हैं।

Jio Fiber Rs 4497 ​​प्रीपेड प्लान

यह प्लान 300 एमबीपीएस की स्पीड प्रोवाइट करता है और नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी + हॉटस्टार, JioCinema, और अधिक सहित 17 ऐप्स के OTT बंडल के साथ आता है।

जो यूजर्स ज्यादा इंटरनेट स्पीड चाहते हैं, वे 7497 रुपये, 11997 रुपये और 25497 रुपये के प्लान भी देख सकते हैं, जो 500 एमबीपीएस और 1 जीबीपीएस की हाई स्पीड इंटरनेट स्पीड प्रदान करते हैं। इन प्लान्स में ओटीटी बंडल्स भी शामिल हैं और यह उन यूजर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो हर दिन ज्यादा डेटा की खपत करते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The plan offers 90 days validity and 30 Mbps internet speed for both upload and download along with unlimited data and voice calling. Notably, the unlimited data range means 3.3 TB of high-speed data every month. This is sufficient for many users.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X