Jio के इन प्लान के साथ पाएं एक्स्ट्रा वैलिडिटी, यहां जानें सभी डिटेल्स
आज भारत में जियो (Jio) सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। जिसके देश में सबसे ज्यादा यूजर्स हैं। हम आपको इस आर्टिकल में जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके साथ आप एक्स्ट्रा वैलिडिटी का भी लाभ ले सकेंगे। इस खबर में JioFiber ब्रॉडबैंड सर्विस की बात कर रहे हैं। जिसके कुछ प्लान के साथ यूजर् को एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिल रही है। तो चलिए आगे आपको इस प्लान के डिटेल्स बताते हैं। जिससे आप भी इस ऑफर का लाभ ले सकें।
सबसे पहले आपको बता दें, JioFiber अपने दो प्लान (jio plan) के साथ एक्स्ट्रा वैलिडिटी का लाभ दे रहा है। जिसके तहत पहला प्लान 6 महीने का और दूसरा 12 महीने यानि कि, पूरे 1 साल का है। इसके अलावा JioFiber के पास आपको मंथली और तीन महीने वाले भी प्लान आसानी से मिल जाएंगें।
आपको बता दें, जियो के प्लान की शुरुआती कीमत 399 रुपये रखी गई है। अगर आप 399 रुपये वाले प्लान को 12 महीने यानि कि, पूरे एक साल के लिए लेते हैं तो आपको टोटल 4,788 रुपये देने पड़ेंगे। जिसके साथ आपको 30 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलेगी।

जियो अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों को जियो सेटटॉप बॉक्स भी देती है, जो बिल्कुल मुफ्त है। इसे बुक करने के लिए आप किसी भी जियो स्टोर से JioFiber का कनेक्शन इजली ले सकते हैं, या फिर इसकी साइट पर जाकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं।
इसके अलावा आप जियो के रिचार्ज प्लान को भी देख सकते हैं। जिसके तहत आप कम कीमत में हाई स्पीड डेटा का मजा ले सकते हैं। आपको बता दें रिलाइंस जियों के पास अपने ग्राहकों के लिए कुछ ऐसे भी प्रीपेड प्लान हैं, जो बेहद किफायती कीमत में आते हैं। इन प्लान के तहत अनलिमिटेड 5जी डेटा कंपनी ऑफर कर रही है। इस सस्ते प्लान में कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग और काफी सारे एडीशनल बेनिफिट भी दे रही है। इसकी खास बात ये है कि इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा दिया जानें वाला सबसे सस्ता प्लान है। जो मात्र 219 रुपये में आ रहा है। इस प्लान में जियो सिनेमा का मुफ्त में एक्सेस दिया जा रहा है। जियों के इस प्लान की वैधता 14 दिनों तक की होगी। कंपनी इस प्लान के तहत रोजाना यूजर को 3GB डेटा मिल रहा है। ये प्लान हर रोज 100 मुफ्त मैसेज और किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग भी ऑफर करता है।


Click it and Unblock the Notifications








