Home
Tariff plan

अब ₹79 से शुरू JioHotstar मंथली प्लान, जानें नया प्राइस स्ट्रक्चर; कौन से प्लान हुए महंगे

OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar ने अपने सब्सक्रिप्शन ढांचे में बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है, जो 28 जनवरी 2026 से लागू होगा। इस अपडेट के तहत कंपनी ने सभी सब्सक्रिप्शन टियर्स में मंथली बिलिंग ऑप्शन जोड़ दिया है और इंटरनेशनल यानी हॉलीवुड कंटेंट तक पहुंच के तरीके को भी दोबारा स्ट्रक्चर किया है।

कंपनी का कहना है कि यह बदलाव मोबाइल यूज़र्स और बड़ी स्क्रीन (Smart TV) पर देखने वाले दर्शकों, दोनों के लिए ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी लाने के मकसद से किया गया है।

JioHotstar के कौन से प्लान हुए महंगे

अब हर प्लान में मिलेगा मंथली ऑप्शन

JioHotstar के नए प्राइस स्ट्रक्चर का सबसे बड़ा हाइलाइट है, मंथली प्लान्स की शुरुआत। अब तक जहां यूज़र्स को क्वार्टरली या एनुअल प्लान लेने पड़ते थे, वहीं अब वे महीने के हिसाब से भी सब्सक्रिप्शन ले सकेंगे। यह सुविधा Mobile, Super और Premium तीनों टियर्स में उपलब्ध होगी।

कंपनी के मुताबिक, यह फैसला प्लेटफॉर्म लॉन्च के बाद बीते 11 महीनों में Connected TV और बड़ी स्क्रीन पर बढ़ी व्यूअरशिप को देखते हुए लिया गया है। मंथली प्लान्स से उन लोगों को फायदा होगा जो सिर्फ कुछ समय के लिए सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं या मोबाइल पर सीमित यूज करना चाहते हैं।

हॉलीवुड कंटेंट के लिए बदला नियम

JioHotstar ने इंटरनेशनल कंटेंट को लेकर भी बड़ा बदलाव किया है।

Super और Premium प्लान्स

इन टियर्स में हॉलीवुड कंटेंट पहले की तरह शामिल रहेगा। नए सब्सक्राइबर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के यह एक्सेस मिलेगा।

Mobile प्लान

  • अब मोबाइल टियर में हॉलीवुड कंटेंट डिफॉल्ट रूप से शामिल नहीं होगा।
  • अगर यूजर चाहें तो वे इसे ऐड-ऑन के रूप में जोड़ सकते हैं।
  • इससे यूजर्स अपनी देखने की आदत के हिसाब से सस्ता या महंगा प्लान चुन पाएंगे।

नए सब्सक्रिप्शन प्लान्स (28 जनवरी 2026 से)

Mobile प्लान

  • मंथली: ₹79
  • क्वार्टरली: ₹149
  • एनुअल: ₹499
  • डिवाइस: एक मोबाइल
  • ऐड-सपोर्टेड
  • हॉलीवुड: ₹49 (मंथली ऐड-ऑन)

Super प्लान

  • मंथली: ₹149
  • क्वार्टरली: ₹349
  • एनुअल: ₹1099
  • डिवाइस: 2 डिवाइस
  • ऐड-सपोर्टेड
  • हॉलीवुड: शामिल

Premium प्लान

  • मंथली: ₹299
  • क्वार्टरली: ₹699
  • एनुअल: ₹2199
  • डिवाइस: 4 डिवाइस
  • ऐड-फ्री (लाइव स्पोर्ट्स छोड़कर)
  • हॉलीवुड: शामिल

हालांकि Mobile प्लान की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन Super एनुअल प्लान ₹200 महंगा हुआ और Premium एनुअल प्लान ₹700 महंगा हुआ।

मौजूदा सब्सक्राइबर्स पर क्या असर होगा?

  • JioHotstar ने साफ कर दिया है कि मौजूदा यूज़र्स पर इन बदलावों का कोई असर नहीं पड़ेगा।
  • जो लोग अभी सब्सक्राइब हैं, वे अपनी मौजूदा कीमत और प्लान पर ही बने रहेंगे, जब तक उनका ऑटो-रिन्यू चालू है।
  • नए रेट्स और कंटेंट पैकेज सिर्फ नए सब्सक्राइबर्स पर लागू होंगे।

JioHotstar की तेजी से बढ़ती पहुंच

इस बदलाव के साथ JioHotstar ने अपने ग्रोथ नंबर भी शेयर किए हैं

  • Google Play पर 1 बिलियन से ज्यादा डाउनलोड
  • 450 मिलियन से ज्यादा मंथली एक्टिव यूज़र्स
  • भारत के 100% पिन-कोड्स में उपलब्ध

3 लाख घंटे से ज्यादा कंटेंट

  • प्लेटफॉर्म पर स्पोर्ट्स, 100+ नेटवर्क चैनल्स, एनीमे हब और क्रिएटर-ड्रिवन Sparks सेगमेंट भी मौजूद है।
  • JioHotstar का नया सब्सक्रिप्शन मॉडल यूज़र्स को ज्यादा कंट्रोल और फ्लेक्सिबिलिटी देता है।
  • मंथली प्लान्स और हॉलीवुड ऐड-ऑन जैसे फीचर्स उन लोगों के लिए फायदेमंद हैं जो कम खर्च में OTT का मजा लेना चाहते हैं।
  • अगर आप नया सब्सक्रिप्शन लेने की सोच रहे हैं, तो 28 जनवरी 2026 के बाद JioHotstar का नया प्लान स्ट्रक्चर जरूर चेक करें।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
JioHotstar Introduces Monthly Plans, Restructures Hollywood Content Access
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X