Home
Tariff plan

Jio का दिवाली धमाका ऑफर, जाने कैसे मिलेगा लाभ और क्या होगी कंडीशन

टेलीकॉम कंपनियां दीवाली आने से पहले अपने यूजर्स को नए-नए रिचार्ज प्लान्स की पेशकश कर रही है। इतना ही नहीं इन प्लान्स को टेलीकॉम कंपनियां सस्ते दामों पर पेश कर रही है। हाल ही में BSNL ने अपने ग्राहकों को मात्र 797 रुपये की कीमत पर 300 दिनों का रिचार्ज प्लान ऑफर किया है।

ऐसे में Jio कैसे पीछे रह सकती है। बता दें कि रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए दीवाली के तोहफे के रूप में आकर्षक ऑफर्स की पेशकश की है, जिसकी वजह से ग्राहकों को 1 साल का फ्री में Jio AirFiber कनेक्शन पाने का मौका मिल सकता है।

दिवाली से पहले Jio की ऑफर्स की बहार

यह प्रमोशन 18 सितंबर से 3 नवंबर 2024 तक उपलब्ध रहेगा। इसका लाभ नए मौजूदा JioFiber और Jio AirFiber यूजर्स उठा सकेंगे। साथ ही पुराने ग्राहकों के लिए भी कुछ ऑफर हैं। लेकिन इस ऑफर का लाभ लेने के लिए आपको क्या कंडीशन फॉलो करनी होगी, इसे जान लेते हैं।

क्या होगी नए ग्राहक के लिए कंडीशन?

इसके लिए ग्राहक किसी भी रिलायंस डिजिटल या MyJio स्टोर से 20,000 रुपये या इससे ज्यादा का सामान खरीदें। हालांकि, ये आपको थोड़ा अजीब लग सकता है। लेकिन अगर आप पहले से ही किसी बड़े इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये आपके लिए फायदे की डील हो सकती है।

पुराने ग्राहकों के लिए क्या है खास

पुराने ग्राहक यदि 2,222 रुपये का खास दीवाली प्लान रिचार्ज करते हैं, तो इस प्लान के साथ आपको 1 साल की फ्री जियो एयरफाइबर सर्विस का लाभ मिल सकता है। योग्य ग्राहकों को 12 कूपन मिलेंगे, जिनमें से प्रत्येक कूपन उनके एक्टिव Jio AirFiber प्लान के मूल्य के बराबर होगा।

इन कूपन को रिलायंस डिजिटल, मायजिओ, जियोपॉइंट या जियोमार्ट डिजिटल एक्सक्लूसिव स्टोर पर रिडीम किया जा सकता है। प्रत्येक कूपन का यूज करने के लिए आपको 30 दिनों के भीतर 15,000 रुपये या उससे अधिक का इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स खरीदना होगा।

ऑफर की टाइम लिमिट

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपके पास 18 सितंबर से लेकर 2 नवंबर तक का समय होगा। वहीं इसमें प्राप्त होने वाले कूपन की वैलिडिटी नवंबर 2024 से लेकर अक्टूबर 2025 तक रहेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio has launched a Diwali gift offering for its users, which will give the customers a chance to get 1 year of free Jio AirFiber connection.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X