Home
Tariff plan

Jio के इस रिचार्ज से खत्म हो जाएगी सालभर की चिंता खत्म, OTT के साथ डेटा और कॉलिंग का फुल मजा

Jio Rs 3599 Annual Plan: देश की टॉप टेलिकॉम कंपनियों में से एक Reliance Jio ने अपने 48 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के लिए एक किफायती वार्षिक रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। मोबाइल टैरिफ में हाल ही में हुई बढ़ोतरी से परेशान कस्टमर्स के लिए यह प्लान राहत की सांस की तरह है।

Jio का 3599 रुपये वाला यह प्लान उन यूजर्स के लिए आदर्श है, जो बार-बार रिचार्ज करने से बचना चाहते हैं और सालभर की बेफिक्र सर्विस की तलाश में हैं।

Jio के इस रिचार्ज में OTT के साथ डेटा और कॉलिंग का फुल मजा

लंबी वैधता वाले प्लान

मोबाइल रिचार्ज की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे में कंज् अब लंबी वैधता वाले प्लानों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। Jio ने इसी ट्रेंड को देखते हुए अपने पोर्टफोलियो में वार्षिक प्लानों की संख्या बढ़ा दी है, ताकि कस्टमर्स एक बार रिचार्ज करके पूरे साल चैन की सांस ले सकें।

Jio का 3599 रुपये सलाना प्लान

Jio के इस नए प्लान में यूजर्स को 365 दिन यानी पूरे साल की वैधता मिलती है। इसमें रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, जो कुल मिलाकर सालभर में लगभग 912GB डेटा होता है। इसके अलावा इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन और True 5G का अनलिमिटेड एक्सेस मिलता है।

इस प्लान की सबसे बड़ी खूबी है कि यह भारी डेटा उपयोग करने वाले यूजर्स के लिए भी काफी है। चाहे ऑनलाइन क्लास हो, वर्क फ्रॉम होम या फिर स्ट्रीमिंग, यह प्लान हर जरूरत को पूरा करता है।

डिजिटल सेवाओं का भी मिलेगा फायदा

Jio केवल डेटा और कॉलिंग तक ही सीमित नहीं है, इस प्लान में आपको कई डिजिटल सर्विसेज का फ्री एक्सेस भी मिलता है। इसमें 90 दिनों के लिए फ्री JioCinema Premium, JioTV के लाइव टीवी चैनलों का एक्सेस और 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज JioCloud AI की सुविधा मिलती है।

इन एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के साथ यह प्लान सिर्फ एक रिचार्ज नहीं, बल्कि एक संपूर्ण डिजिटल पैकेज बन जाता है।

किसके लिए है यह प्लान?

यह प्लान स्टूडेंट्स, वर्किंग प्रोफेशनल्स, यात्रियों, और स्ट्रीमिंग लवर्स हर किसी के लिए परफेक्ट है। 5G की अनलिमिटेड सुविधा इसे फ्यूचर रेडी बनाती है। जो यूजर्स बार-बार रिचार्ज से परेशान हैं और एक भरोसेमंद सालाना सॉल्यूशन चाहते हैं, उनके लिए 3599 रुपये वाला यह प्लान बिल्कुल उपयुक्त है।

Reliance Jio का 3599 रुपये सलाना रिचार्ज प्लान एक किफायती और सुविधाजनक ऑप्शन है। इसमें बेहतरीन डेटा सुविधा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 5G एक्सेस और ओटीटी व क्लाउड जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स मिलते हैं। अगर आप सालभर बिना रुकावट मोबाइल सेवाओं का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए एक स्मार्ट चॉइस साबित हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio's Rs 3599 annual plan offers Full enjoyment of data and calling with OTT
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X