Home
Tariff plan

जानें एक महीने का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, इंटरनेट डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग

जानें एक महीने का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान

इन दिनों मोबाइल फोन सबके जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। आज हर व्यक्ति के पास मोबाइल फोन है, चाहे गरीब हो या अमीर हो। आज स्मार्ट फोन का जमाना है और हर कोई, हर युवा की इस तरफ तेजी से दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। ऐसे में लोगों को मोबाइल यूज करने के साथ ही उसका डेटा प्लान सबसे ज्यादा परेशान करता है। हम आपको ऐसे ही कई कंपनियों की डेटा प्लान के बारे में डिटेल से जानकारी बता रहे है। जिससे आप सबसे अच्छा प्लान ले सकते हैं।

रिलायंस जियो

सबसे पहले बात करते हैं रिलायंस जियो की (Reliance Jio) जो रोजाना 2GB डेटा के साथ अपने कस्टमर को कई ऐसे प्लान देता है,जिनकी कीमत अलग-अलग होती है। जियो अपने ग्राहकों को सबसे सस्ता प्लान 249 में देता है। इसमें वह अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं जिसकी वैधता 23 दिनों तक रहती है। अगर आप इससे ज्यादा दिन की वैधता वाले प्लान का सोच रहे हैं तो आप 299 रुपये में 23 दिन, 533 रुपये में 56 दिन और 719 रुपये में 84 दिन का भी प्लान ले सकते हैं।

एयरटेल

दूसरे नंबर पर बात एयरटेल की करते हैं जिसमें कंपनी अपने ग्राहकों के लिए कई ऐसे प्लान लाई है जो रोजाना 2GB डेटा के साथ आते हैं। अगर आप एयरटेल का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए सबसे कम बजट में 319 रुपये का प्लान है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ एक महीने की वैधता मिलती है। अगर आप इसमें भी लंबे वैधता के साथ प्लान का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए 549 रुपये में 56 दिनों की वैधता और 839 रुपये में 84 दिनों की वैधता के साथ का प्लान सबसे बेस्ट होगा।

वोडाफोन आइडिया

अब बात करते हैं वोडाफोन आइडिया की, जियो और एयरटेल टेलिकॉम प्रोवाइडर्स की तरह वोडाफोन आइडिया भी अपने ग्राहकों के लिए कई प्लान लाया है। हर दिन 2GB डेटा के साथ आते हैं। इसमें भी योजनाओं की कीमत उसकी वैधता पर निर्भर करती है। वोडाफोन आइडिया में सबसे सस्ता प्लान 2GB डेटा का है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आपकों रोजाना 100 SMS मिलता है। इसकी कीमत 319 रुपये है, जो मात्र एक महीने के लिए ही वैध रहता है।

जानें सबसे बेहतर प्लान

अगर आप भी कम कीमत में सबसे अच्छे प्लान लेने का सोच रहे हैं तो इन तीनों में सबसे अच्छा प्लान रिलायंस जियो का है जिसे मात्र 299 रुपये में आप प्राप्त कर सकते हैं, जिसकी वैधता आपकों 28 दिनों तक रहेगी। वहीं अगर आप हर महीने रिचार्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं तो Jio के 533 रुपये और 719 रुपये के प्लान भी देख सकते हैं जिसकी वैधता 56 दिन और 84 दिनों तक रहेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Today is the era of smart phones and everyone, every youth is rapidly increasing their interest in this direction. In such a situation, along with using mobile, its data plan bothers people the most. We are telling you detailed information about the data plans of many such companies.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X