Home
Tariff plan

Jio Recharge: रिलायंस जियो के 1.5GB डेटा के साथ आने वाले प्रीपेड प्लान्स की पूरी लिस्ट

Jio Recharge Plans: देश के प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर - रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने हाल ही में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए कुछ नए 1.5GB डेली डेटा रिचार्ज प्लान जोड़े हैं। नए जोड़े गए प्लान में वे प्लान शामिल हैं जो Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं।

Jio Recharge: रिलायंस जियो के 1.5GB डेटा के साथ आने वाले प्रीपेड प्लान्स की पूरी लिस्ट

1.5GB डेली डेटा प्लान बजट यूजर्स के लिए सबसे उपयुक्त हैं जो उचित प्राइस टैग पर मध्यम मात्रा में डेटा की तलाश में हैं। तो आइए रिलायंस जियो (Jio Recharge) द्वारा पेश किए गए सभी 1.5GB डेली डेटा पैक पर एक नज़र डालते हैं और जानते हैं कि उनमें क्या-क्या बेनिफिट मिलते हैं।

Jio Recharge: रिलायंस जियो के 1.5GB डेटा के साथ आने वाले प्रीपेड प्लान्स

हमने नीचे रिलायंस जियो के उन प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताया है जिनमें रोजाना 1.5GB का इन्टरनेट डेटा मिलता है, तो आइये सभी प्लान्स के बारे में जानते हैं विस्तार से।

119 रुपये का Jio Recharge प्लान

Reliance Jio की तरफ से सबसे सस्ता 119 रुपये के प्राइस टैग पर आता है जो 14 दिनों की छोटी वैलिडिटी के लिए प्रति दिन 1.5GB डेटा प्रदान करता है।

199 रुपये का Jio Recharge Plan

इसके अलावा रिलायंस जियो 199 रुपये की कीमत पर 23-दिन की वैलिडिटी के लिए एक और प्रति दिन 1.5GB डेटा के साथ प्लान प्रदान करता है।

239 रुपये का जियो रिचार्ज प्लान

इनके अलावा रिलायंस जियो अपने प्रीपेड यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 239 रुपये का प्लान देता है जिसमें यूजर्स को डेली 1.5GB डेटा मिलता है।

259 रुपये का जियो रिचार्ज प्लान

वहीं सरकार के आदेश के अनुसार टेलीकॉम कम्पनियाँ अब 30 दिन की वैलिडिटी के साथ भी प्लान दे रही है और इसमें जियो 259 रुपये में प्लान दे रहा है जिसमें 30 दिनों के लिए रोजाना 1.5GB डेटा मिलता हैं।

479 रुपये का Jio Recharge प्लान

सूची में अगला प्लान एक मिड-टर्म प्लान है जो 479 रुपये में प्रतिदिन 1.5GB डेटा प्रदान करता है। इस पैक की वैलिडिटी 56 दिनों की है।

583 रुपये का Jio Recharge पैक

Jio 56 दिनों की वैलिडिटी साथ एक और प्लान पेश करता है लेकिन इसमें एक अंतर है। 583 रुपये में, Jio Disney+ Hotstar OTT प्लेटफॉर्म पर एक एक्स्ट्रा मेम्बरशिप के साथ प्रतिदिन 1.5GB डेटा प्रदान करता है।

666 रुपये का Jio Recharge प्लान

रिलायंस जियो लॉन्ग टर्म प्लान भी पेश करता है जिसमें पहला लॉन्ग-टर्म प्लान 666 रुपये के प्राइस टैग पर आता है और कंपनी की वेबसाइट पर ट्रेंडिंग प्लान्स में से एक है। 666 रुपये में, यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी के लिए प्रतिदिन 1.5GB डेटा मिलता है।

Jio Recharge: रिलायंस जियो के 1.5GB डेटा के साथ आने वाले प्रीपेड प्लान्स की पूरी लिस्ट

783 रुपये का Reliance Jio प्रीपेड प्लान

लॉन्ग टर्म में दूसरा प्लान 84-दिन की वैलिडिटी के साथ आता है, लेकिन इसमें प्रतिदिन 1.5GB डेटा के साथ Disney+ Hotstar मेम्बरशिप भी मिलती है।

2545 रुपये का रिलायंस जियो का प्रीपेड पैक

इन सबके अलावा रिलायंस Jio एक वार्षिक प्लान भी प्रदान करता है जो 2545 रुपये की कीमत पर आता है और 336 दिनों के लिए प्रति दिन 1.5GB डेटा प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें तीन महीनों के लिए Disney+ Hotstar की मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। और उल्लिखित सभी प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस प्रतिदिन के साथ आते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
List Of Jio Recharge Plans With Daily 1.5GB Data
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X