Home
Tariff plan

महंगे होंगे मोबाइल रिचार्ज? Jio, Airtel और Vi दे सकते हैं करोड़ों यूजर्स को झटका; कितना होगा मंथली खर्च

Mobile Recharge Plan Hike: देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां Jio, Airtel और Vi एक बार फिर मोबाइल यूजर्स को करारा झटका दे सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन कंपनियों द्वारा जल्द ही रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है।

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, टेलीकॉम कंपनियां नवंबर-दिसंबर 2025 के बीच टैरिफ बढ़ाने पर विचार कर रही हैं, जिससे प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स पर असर पड़ सकता है।

दोबारा महंगे होंगे मोबाइल रिचार्ज?

क्यों बढ़ सकते हैं रिचार्ज प्लान?

टेलीकॉम सेक्टर पर नजर रखने वाली ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Bernstein के एनालिसिस के अनुसार, कंपनियां अपनी रेवेन्यू ग्रोथ, 5G नेटवर्क के विस्तार और प्रॉफिटेबिलिटी को बनाए रखने के लिए टैरिफ बढ़ाने की तैयारी में हैं। इस संभावित बढ़ोतरी से रिचार्ज प्लान्स की कीमतें 10% से 20% तक बढ़ सकती हैं, जिससे आम यूजर का मासिक खर्च सीधे तौर पर प्रभावित होगा।

पिछले साल भी हुए थे महंगे रिचार्ज

गौरतलब है कि जुलाई 2024 में भी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स महंगे किए थे, जो अब तक की सबसे बड़ी टैरिफ हाइक मानी जाती है। अगर इस साल फिर बढ़ोतरी होती है, तो ये पिछले छह सालों में चौथी बार होगा जब यूजर्स को टैरिफ हाइक का सामना करना पड़ेगा।

कितनी बढ़ेगी जेब पर मार?

फिलहाल, 239 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अगर 20% तक महंगा होता है, तो इसकी नई कीमत करीब 287 रुपये तक पहुंच सकती है। इसी तरह 719 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान करीब 860 रुपये के आसपास हो सकता है। ऐसे में यूजर्स को आने वाले महीनों में अपने मंथली बजट पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है।

अगर आप Jio, Airtel या Vi के यूजर हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। आने वाले समय में रिचार्ज कराते वक्त जेब पर और ज्यादा भार पड़ सकता है। ऐसे में पहले से लंबी वैलिडिटी वाले प्लान को रिचार्ज करना एक समझदारी भरा कदम हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Mobile Recharge Plan Price Hike Jio Airtel Vi nov dec 2025 report
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X