Vi के 129 रुपये, 298 रुपये के रिचार्ज प्लान में मिलेंगे और बेनिफिट्स, जाने सभी लाभ

Vi ने यूजर्स के लिए ज्यादा लाभ जोड़कर अपनी दो प्रीपेड प्लान को संशोधित किया है। इस प्लान में 129 रुपये और 298 रुपये का रिचार्ज दिया गया हैं। यह अपडेट टेल्को द्वारा 181 रुपये की कीमत वाला एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च करने के कुछ ही समय बाद आया है जो डेटा और कॉलिंग लाभों के साथ आता है।
Vi का 129 रुपये वाला प्लान
संशोधित Vi प्लान अब ज्यादा डेटा और एंटरटेनमेंट कंटेट तक पहुंच प्रदान करते हैं। 129 रुपये के प्रीपेड प्लान में 18 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 200MB डेटा मिलता है। यह रिचार्ज प्लान हालांकि किसी भी SMS लाभ के साथ नहीं आता है, और यह उन लोगों के लिए है जिन्हें अनलिमिटेड कॉलिंग की जरुरत होती है। ज्यादा बेनिफिट्स के लिए Vi के 298 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को भी चुना जा सकता है।

Vi का 298 रुपये वाला प्लान
Vi ने 298 रुपये के प्रीपेड प्लान को संशोधित किया है जिसके साथ आपको वीआई मूवीज और टीवी, प्रीमियम मूवीज, ओरिजिनल, न्यूज और लाइव टीवी का फ्री एक्सेस मिलता है, साथ ही 50GB 4G डेटा भी मिलता है। Vi Rs 298 प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।
अगर हम इसकी तुलना Airtel से करें, तो टेल्को 299 रुपये की कीमत वाला प्रीपेड प्लान हर दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल और हर दिन 100 SMS प्रोवाइट करता है। यह भी 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के साथ एक और ऑफर अनलिमिटेड 5G डेटा शामिल किया गया है। Jio के 299 रुपये वाले प्लान की तुलना में यूजर्स को हर दिन 2GB डेटा, Jio Apps का सब्सक्रिप्शन और हर दिन 100 SMS मिलते हैं।
Vi का 181 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
संशोधित प्लान के अलावा, Vi ने एक नया 181 रुपये का प्रीपेड प्लान भी लॉन्च किया है जो 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ 30GB डेटा प्रदान करता है। यह प्रीपेड प्लान हालांकि हर दिन 1GB डेटा प्रदान करता है। यह एक बूस्टर पैक भी है, इसलिए आप मौजूदा प्रीपेड प्लान के साथ इसका यूज कर सकते हैं। इसलिए अगर आपको ज्यादा डेटा चाहिए तो आप इस रिचार्ज प्लान का ऑप्शन चुन सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








