Jio, Airtel और Vi के सबसे किफायती पोस्टपेड प्लान्स: जानें कहां मिल रहा है सबसे ज्यादा फायदा
आज के समय में अपने लिए सही और किफायती रिचार्ज प्लान ढूंढना आसान नहीं है। भारत में तीन बड़ी टेलीकॉम कंपनियां Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea (Vi) लगातार नए पोस्टपेड प्लान्स लेकर आ रही हैं, जो यूजर्स को डेटा, कॉलिंग और OTT सब्सक्रिप्शन के साथ बेहतरीन वैल्यू देने का दावा करते हैं।
अगर आप भी अपने लिए ऐसा प्लान ढूंढ रहे हैं जिसमें डेटा लिमिट, स्ट्रीमिंग और नाइट डेटा- सब कुछ हो, तो यह कंपेरिजन आपके काम का साबित हो सकता है।

Jio का ₹349 पोस्टपेड प्लान
Jio का ₹349 वाला पोस्टपेड प्लान उन यूजर्स के लिए खास है जो कम कीमत में ज्यादा सुविधाएं चाहते हैं।
कॉलिंग: सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड
SMS: हर दिन 100 एसएमएस
डेटा: 30GB मासिक डेटा + डेटा रोलओवर की सुविधा
5G बेनिफिट: जिन इलाकों में Jio True 5G उपलब्ध है, वहां अनलिमिटेड 5G डेटा
OTT सब्सक्रिप्शन: JioTV, JioAICloud और JioHotstar का तीन महीने का फ्री एक्सेस
कुल मिलाकर ₹349 में Jio का यह पोस्टपेड प्लान डेटा, ओटीटी और 5G कनेक्टिविटी- तीनों ही मोर्चों पर बैलेंस साबित होता है।
Airtel का ₹449 पोस्टपेड प्लान
Airtel अपने ₹449 वाले प्लान में बेहतरीन कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स के साथ कुछ प्रीमियम सर्विस भी दे रहा है।
कॉलिंग: अनलिमिटेड वॉयस कॉल
SMS: प्रतिदिन 100 एसएमएस
डेटा: कुल 50GB डेटा प्रति माह
डेटा रोलओवर: बचा हुआ डेटा अगले महीने में जुड़ जाता है।
OTT बेनिफिट: Airtel Xstream Play Premium सब्सक्रिप्शन शामिल
यह प्लान उन यूजर्स के लिए सही है जो अच्छी नेटवर्क कवरेज, स्मूद कॉलिंग और कंटेंट स्ट्रीमिंग का मजा एक साथ चाहते हैं।
Vi Max ₹451 प्लान
Vodafone Idea (Vi) का ₹451 वाला प्लान डेटा-हैवी यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
कॉलिंग: सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड
डेटा: 50GB प्रति माह
नाइट अनलिमिटेड डेटा: रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक फ्री हाई-स्पीड डेटा
OTT सब्सक्रिप्शन: ZEE5, SonyLiv और JioHotstar जैसे ऐप्स का एक्सेस
इस प्लान की सबसे खास बात है इसका Binge All Night फीचर, जिससे आप रात में बिना डेटा कटे मूवी, वेब सीरीज या गेमिंग का मजा ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








