Jio, Airtel और Vodafone Idea के ये है सबसे महंगे प्रीपेड प्लान्स
रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने मार्केट में अपनी स्थिति काफी मजबूत कर दी है। सभी टेलिकॉम प्रोवाइडर्स कई शानदार प्रीपेड प्लान्स पेश करते है जो किफ़ायती दामों में भी आते है। लेकिन 28 दिनों के लिए जो प्लान्स आते है उनमें से कुछ बहुत महंगे हैं। ये 28 दिनों के प्रीपेड प्लान्स ओवर-द-टॉप (ओटीटी) बेनीफिट्स के साथ आते हैं और साथ में डेटा भी देते हैं। तो कुल मिलाकर, यूजर्स को प्लान बेनिफिट्स के साथ अपना पैसा वापस मिल जाता है। इसके लिए हमने नीचे विस्तार से बताया है इन महंगे प्लान्स के बारे में।

ये हैं Jio, Airtel और वोडाफोन आइडिया के सबसे महंगे प्रीपेड प्लान्स
Reliance Jio का 28 दिनों के लिए सबसे महंगा प्रीपेड प्लान
रिलायंस जियो यूजर्स को 401 रुपये का प्लान ऑफर कर रहा है। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और यूजर्स को 3GB डेली डेटा यानि कुल 90GB डेटा मिलता है। इसके अलावा, यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रति दिन मिलते है। साथ ही यूजर्स को 6GB का एक्स्ट्रा बोनस डेटा भी मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को एक वर्ष के लिए 399 रुपये का डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी का फ्री ओटीटी बेनीफिट मिलता हैं। साथ ही यूजर्स को JioCinema, JioTV, JioNews, JioSecurity, और JioCloud सहित सभी Jio ऐप्स की फ्री मेम्बरशिप मिलती है।
Airtel का 28 दिनों वाला सबसे महंगा प्रीपेड प्लान
भारती एयरटेल अपने यूजर्स को 349 रुपये का प्लान ऑफर कर रही है। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन के साथ 2.5GB डेली इन्टरनेट डेटा मिलता है। हालांकि इस प्लान में अमेजन प्राइम वीडियो सहित यूजर्स को कई ओटीटी बेनीफिट भी मिलते है।
इस प्रीपेड प्लान में अमेजन प्राइम वीडियो के अलावा यूजर्स को अन्य ओटीटी बेनीफिट भी मिलते है जैसे एयरटेल XStream प्रीमियम, Wynk म्यूजिक, शॉ एकेडमी एक साल के लिए, और अन्य बेनीफिट जिसमें अपोलो 24/7 सर्कल और 100 रुपये का फास्टैग का कैशबैक शामिल हैं।
Vodafone Idea का 28 दिनों के लिए सबसे महंगा प्रीपेड प्लान
वोडाफोन आइडिया (Vi) अपने यूजर्स को 28 दिनों का प्रीपेड प्लान पेश करता है जो कि बहुत महंगा है और इसमें OTT बेनीफिट भी मिलता है। यह प्लान 405 रुपये में आता है और यूजर्स को कुल 90GB डेटा मिलता है। इसके अलावा, यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते है। जैसा कि ऊपर बताया गया है, यह 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के साथ यूजर्स को 1 साल के लिए ZEE5 प्रीमियम का बेनीफिट मिलता है। साथ ही यूजर्स को 'बिंज ऑल नाइट' और 'वीकेंड डेटा रोलओवर' जैसे बेनीफिट भी मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








