Jio के इन प्लान्स के साथ पाएं OTT का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री, यहां देखिए लिस्ट
Jio OTT Subscription Plan: अगर आप भी Netflix और Hotstar के महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप फ्री में नेटफ्लिक्स का हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। बता दें, इसके लिए आपको अलग से कोई प्लान लेने की भी जरूरत नहीं होगी। दरअसल JIo ने अपने ग्राहकों के लिए कुछ ऐसे प्लान्स लाए हैं, जिसमें Netflix और Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। तो आइए आपको आग जियो (JIo) के इन प्लान्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

जियो प्रीपेड प्लान
2499 रुपये प्रीपेड प्लान
टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो के इस प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग , अनलिमिटेड डेटा और फ्री नेटफ्लिक्स (बेसिक) और हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। आपको बता दें, यह प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा।
1499 प्रीपेड प्लान
रिलायंस जियो के इस प्लान के तहत वॉयस कॉलिंग और अनलिमिटेड डेटा के साथ फ्री नेटफ्लिक्स (बेसिक) और हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है।
999 प्रीपेड प्लान
रिलायंस जियो के इस प्लान में उपभओक्ता को अनलिमिटेड डेटा, वॉयस कॉलिंग और फ्री हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन मिलेगा। कंपनी का यह प्लान भी 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा।
जियो पोस्टपेड प्लान
899 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान
रिलायंस जियो के इस प्लान के तहत भी उपभोक्ता को फ्री हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड डेटा, फ्री वॉयस कॉलिंग की भी सुविधा यूजर को मिलेगी।
999 पोस्टपेड प्लान
रिलायंस जियो के इस पोस्टपेड प्लान में जियो यूजर को अनलिमिटेड डेटा और फ्री वॉयस कॉलिंग के साथ ही हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।
1499 रुपये पोस्टपेड प्लान
रिलायंस जियो के इस प्लान में बिलिंग चक्र के लिए अनलिमिटेड डेटा के साथ फ्री कॉलिंग और नेटफ्लिक्स , हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भ दिया जा रहा है।
599 रुपये पोस्टपेड प्लान
रिलायंस जियो के इस प्लान के तहत एक बिल चक्र के लिए अनलिमिटेड डेटा और फ्री वॉयस कॉलिंग मिल रहा है। इसके साथ ही हॉटस्टार का भी सब्सक्रिप्शन यूजर को मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








