New Year Plan 2025: बेस्ट टेलीकॉम ऑफर, यहां जानें कौन सी कंपनी दे रही ज्यादा बैनेफिट्स
New Year Plan 2025: साल 2025 के करीब आते ही बहुत से लोगों के मन में यह सवाल उठने लगता है कि, आखिर कौन सी टेलीकॉम कंपनी उन्हें कम दाम में ज्यादा बैनेफिट्स ऑफर करेगी। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, तो ये खबर आपके लिए है। जी हां, यह सही समय है कि, अपनी टेलीकॉम जरूरतों को स्मार्ट तरीके से प्लान किया जाए।
सालाना प्रीपेड प्लान एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है, जिससे मासिक रिचार्ज की झंझट से छुटकारा पाया जा सके। कई टेलीकॉम ऑपरेटर्स ऐसे प्लांस ऑफर करते हैं, जो बेहतरीन वैल्यू के साथ-साथ OTT सब्सक्रिप्शन जैसे अन्य फायदे भी देते हैं।

हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि, 2024 में टैरिफ संशोधन के बाद भी BSNL ने अपने प्लांस की कीमतों में बढ़ोत्तरी नहीं की है। तो आइए आपको आगे 2025 के लिए भारत में टेलीकॉम ऑपरेटर्स द्वारा पेश किए जाने वाले बेस्ट वार्षिक प्लांस की डिटेल्स बताते हैं।
टेलीकॉम कंपनी Jio ने कई सालाना प्रीपेड-प्लान पेश किए हैं, जो अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और अन्य बैनेफिट्स ऑफर करते हैं। इनमें 2GB प्रतिदिन डेटा या इससे अधिक डेटा वाले प्लान पर अनलिमिटेड 5G डेटा का ऑफर शामिल है। चलिए आपको आगे जियो के बेस्ट सालाना रिचार्ज प्लांस की लिस्ट बताते हैं।
Jio का 3,999 रुपये वाला प्लान- इस प्लान के तहत ग्राहकों को 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा, रोजाना 2.5GB डेली 4G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/ दिन मिलते हैं। इसके साथ jioTV, JioCinema, JioCloud और FanCode सब्सक्रिप्शन जैसे अतिरिक्त लाभ भी मिलते हैं।
Jio का 3,599 रुपये वाला प्लान- इस प्लान के तहत 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा , 2.5GB रोजाना 4G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/ डेली मिलते हैं। इसमें JioTV, JioCinema और JioCloud सब्सक्रिप्शन जैसे बैनेफिट्स का लाभ भी शामिल है।
Jio 2025 रुपये वाला प्लान- नए साल के लिए कंपनी ने एक खास ऑफर पेश किया है, जो अनलिमिटेड 5G डेटा टोटल 500GB 4G डेटा और 2150 रुपये के पार्टनर कूपन के साथ आता है।
Airtel का 3,999 रुपये वाला प्लान- इसमें 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा रोजाना 2.5GB 4G डेटा, 100 SMS/ रोजाना और अनलिमिटेड वॉयस मिलता है। इसमें Disney+Hotstar Mobile, Airtel Xstream, तीन महीने का Apollo 24/7 Circle और Wynk Music का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है।
Airtel का 3,599 रुपये वाला प्लान- इस सालाना प्लान में आपको 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा, रोजाना 2GB 4G डेटा, 100 SMS/ रोजाना और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग शामिल है। इसमें Airtel Xstream, तीन महीने का Apollo 24/7 Circle और Wynk Music का फ्री सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।
Airtel का 1,999 रुपये वाला प्लान- यह वार्षिक प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है, जिन्हें रोजाना डेटा की जरूरत नहीं होती है। यह 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 24GB डेटा और 100 SMS प्रदान करता है।
Vi का 3,799 रुपये वाला प्लान- 365 दिनों के लिए रोजाना 2GB डेटा, अतिरिक्त 50GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/ दिन प्रदान करता है। इसके साथ Amazon Prime Lite का मुफ्त सब्सक्रिप्शन और Vi Hero अनलिमिटेड लाभ भी शामिल हैं।
Vi का 3,699 रुपये वाला वार्षिक प्लान- इस प्लान के तहत 365 दिनों के लिए रोजाना 2GB डेटा, अतिरिक्त 50GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/ दिन प्रदान करता है। इसके साथ एक साल का Disney+Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन और Vi Hero अनलिमिटेड लाभ भी मिलते हैं।
Vi का 3,599 रुपये वाला वार्षिक प्लान- इस प्लान 365 दिनों के लिए रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/दिन प्रदान करता है, साथ ही Vi Hero अनलिमिटेड लाभ भी मिलता है।
Vi का 3,499 रुपये वाला वार्षिक प्लान- इस प्लान 365 दिनों के लिए रोजाना 1.5GB डेटा, अतिरिक्त 50GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/ दिन के साथ आता है, और इसमें भी Vi Hero Unlimited लाभ शामिल है।
Vi का 1,999 रुपये वाला वार्षिक प्लान 365 दिनों के लिए कुल 24GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 360 SMS प्रदान करता है।
BSNL का 321 रुपये वाला प्लान तमिलनाडु और चेन्नई में पुलिस CUG ग्राहकों के लिए है। यह प्लान प्रति महीने 650 मिनट ऑन नेट वॉयस कॉल, 250 SMS और 15GB डेटा के साथ अनलिमिटेड CUG कॉलिंग प्रदान करता है।
BSNL का 1515 रुपये वाला प्लान- इस प्लान में 365 दिनों के लिए रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड लोकर और STD वॉयस कॉलिंग और 100 SMS/दिन प्रदान करता है। वहीं BSNL का 1551 रुपये वाला प्लान अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल, रोजाना 1.5GB डेटा देता है।
BSNL का 1999 रुपये वाला प्लान- इस प्लान के तहत 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 600GB डेटा और 100 SMS/दिन प्रदान करता है। इसके अलावा BSNL क्षेत्रीय आधार पर विभिन्न वार्षिक रिचार्ज प्लांस भी उपलब्ध कराता है।
BSNL का 1198 रुपये वाला प्लान- इस प्लान 365 दिनों के लिए हर महीने 300 मिनट वॉयस कॉल, 3GB डेटा और 30 SMS प्रदान करता है।


Click it and Unblock the Notifications








