Home
Tariff plan

Jio vs Vi vs Airtel: 30 दिनों की वैलिडिटी के लिए कौन दे रहा है सबसे बेस्ट नो डेली लिमिट प्रीपेड प्लान्स

Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea सभी ने कुछ समय पहले नो डेली लिमिट के प्रीपेड प्लान्स लेकर आए थे। इन प्रीपेड प्लान ने भारत में लोगों के 4G डेटा प्लान को देखने के तरीके को बदल दिया। इन नए बिना लिमिट के प्लान में हम दिन में जितना चाहे उतना डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। मतलब इससे पहले यह हुआ करता था कि किसी प्लान में डेली 2 GB का डेटा मिलता है, और खत्म होने के बाद इंटरनेट नहीं चलता है। लेकिन इन प्लान्स में जो डेटा मिलता है उसका इस्तेमाल चाहो तो एक दिन में भी कर सकते है।

Jio vs Vi vs Airtel: कौन दे रहा है सबसे बेस्ट नो डेली लिमिट प्रीपेड प्लान्स

30 दिनों की वैलिडिटी वाले Jio, Vi और Airtel के नो डेली लिमिट वाले प्रीपेड प्लान्स

यहाँ हम आपको बताने वाले है जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले प्रीपेड प्लान्स के बारे में जो नो डेली लिमिट के साथ आते है।

Reliance Jio का 30 दिन का प्लान

रिलायंस जियो 247 रुपये में अपना 30 दिनों का प्लान ऑफर करता है। यह देश के किसी भी निजी ऑपरेटर द्वारा पेश किया जाने वाला सबसे सस्ता 30 दिनों का प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को 25GB डेटा एकमुश्त तरीके से प्रदान करता है जिसका अर्थ है कि यूजर्स जब चाहे इसका इस्तेमाल कर सकते है। और डेली लिमिट की कोई चिंता नहीं रहती है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 100 प्रतिदिन SMS भी मिलते है। साथ ही यूजर्स को Jio के JioTV, JioNews, JioCinema, JioCloud, और JioSecurity का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Vodafone Idea का 30 दिन का प्लान

Vi (वोडाफोन आइडिया) अपने यूजर्स को 30 दिनों के प्रीपेड प्लान को 267 रुपये में तहत पेश करता है, जो कि Jio के मुकाबले थोड़ा महंगा है। इस प्लान में यूजर्स को 25GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते है। साथ ही यूजर्स वीआई मूवीज और टीवी का एक फ्री ओवर-द-टॉप (ओटीटी) का फ्री एक्सेस मिलता है।

Airtel का 30 दिन का प्लान

भारती एयरटेल का 30 दिनों का प्लान सबसे महंगा है। एयरटेल अपने 30 दिनों के इस नो डेली लिमिट प्लान के लिए यूजर से 299 रुपये लेता है। हालांकि यह सबसे ज्यादा डेटा भी प्रदान करता है, जो कि 30GB है। इस प्लान में डेली डेटा पर कोई लिमिट नहीं है। साथ ही यूजर्स को प्रतिदिन 100 एसएमएस, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और एयरटेल थैंक्स बेनिफिट मिलता है। साथ ही यूजर्स को इसमें अमेज़ॅन प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन, अपोलो 24/7 सर्किल, Airtel XStream प्रीमियम एक्सेस मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio, Bharti Airtel, and Vodafone Idea all came up with prepaid plans of no daily limit. These prepaid plans changed the way people looked at 4G data plans in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X