Home
Tariff plan

200 रुपए के अंदर सभी टेलीकॉम कंपनियों के बेस्ट प्रीपेड प्लान

By Sumant Singh Tomar

टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स के लिए इस समय कम से कम कीमत पर ज्यादा बैनेफिट्स वाले प्लान पेश कर रही हैं. अगर आप स्मार्टफोन यूजर हैं, तो कॉलिंग और एसमएमएस के अलावा डेटा के लिए रिचार्ज कराते होंगे। बता दें कि मार्केट में मौजूद सभी टेलीकॉम कंपनियां एक दूसरे को कॉम्पिटीशन देने के लिए लगभग समान कीमत पर प्लान पेश कर रही हैं. हालांकि इन प्लान पर मिलने वाले फायदों में थोड़ा अंतर हो सकता है.

जियो, वोडाफोन, एयरटेल, आइडिया, और बीएसएनएल समेत तमाम टेलीकॉम कंपनियां तकरीबन रोजाना अपने यूजर्स के लिए नए-नए प्लान्स उतार रही हैं. इतने प्लान हैं कि यूजर्स भी कंफ्यूज है कि कौन-सा प्लान बेस्ट है तो चलिए आज हम आपको बताते हैं 200 रुपये से कम में आने वाले टेलिकॉम कंपनियों के प्रीपेड प्लान के बारे में.

200 रुपए के अंदर सभी टेलीकॉम कंपनियों के बेस्ट प्रीपेड प्लान

यहां नीचे हैं कुछ शानदार प्लान जिसे पढ़ आप आसानी से आप तय कर पाएंगे कि आपके लिए बेहतर प्लान कौन सी कंपनी का है.

एयरटेल का 199 रुपए का प्लान

एयरटेल का 199 रुपए का प्लान

इस प्लान में एयरटेल अपने यूजर्स को रोजाना 1.4 जीबी डाटा दे रही है. इसकी वैधता 28 दिनों की होगी. इस तरह यूजर्स को कुल डाटा 39.2 जीबी मिल सकेगा. वहीं, यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग और रोमिंग की भी सुविधा मिलेगी. इसके अलावा सौ एसएमएस भी रोजाना दिए जाएंगे. यह एक शानदार प्लान है उन यूजर्स के लिए जिन्हें बेसिक कालिंग और ठीक ठाक इंटरनेट की आवश्यकता है.क्योंकि प्रतिदिन 1.4 जीबी डेटा किसी भी लिहाज से कम नहीं माना जा सकता.

जियो का 149 रुपए का प्लान

जियो का 149 रुपए का प्लान

रिलायंस जियो के 149 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में कुल 42 जीबी डाटा दिया जाएगा. इसकी भी वैलिडिटी 28 दिनों की होगी. जियो 149 प्रीपेड प्लान में रोजाना की लिमिट 1.5 जीबी की होगी. वहीं, यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग और रोमिंग की भी सुविधा मिलेगी. इसके अलावा सौ एसएमएस भी रोजाना दिए जाएंगे. आम यूजर्स के लिए यह प्लान भी बेहद खास है.

जियो 198 रुपए का प्लान

जियो 198 रुपए का प्लान

वहीं, बात करें Reliance Jio के 198 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की तो इसमें रोजाना जियो यूजर्स को 2 जीबी डाटा दिया जा रहा है. जियो 198 रुपये प्रीपेड प्लान में कुल डाटा 56 जीबी दिया जाएगा. इस तरह jio 198 plan की वैलिडिटी 28 दिनों की होगी. इस प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग और रोमिंग की भी सुविधा मिलेगी. इसके अलावा सौ एसएमएस भी रोजाना दिए जाएंगे.

वैसे भी जिओ के आने के बाद से ही टेलिकॉम कंपनियों की मुश्किलें बढ़ गयी. जब सुपर सस्ते प्रीपेड प्लान्स की बात आती है तो जियो अपने प्रतिस्पर्धियों से हमेशा आगे रहता है. न केवल प्रतिद्वंद्वियों से अधिक डेटा प्रदान करने में बल्कि सस्ता पैक पेश करने में भी. इसके अलावा, यूज़र्स को जिओ म्यूजिक, जियो मूवीज़ और जियो टीवी जैसे ऐप्स होस्ट करने के लिए मुफ्त सुविधा देता है.

वोडाफोन का 198 रुपए का प्‍लान

वोडाफोन का 198 रुपए का प्‍लान

वोडा का यह प्लान भी 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. जिसमें यूज़र्स को 1.4GB डेटा रोजाना मिलता है. इसके अलावा इस प्लान पर अनलिमिटेड लोकल कॉलिंग , एसटीडी कॉलिंग व रोमिंग फ्री की सुविधा मिलता है. यहां भी यूज़र्स को प्रतिदिन 100 एसएमएस फ्री मिलते हैं. यह airtel के 199 वाले प्रीपेड प्लान के टक्कर में लंच किया गया है. दोनों कंपनियों के इस प्लान में आपको कोई फर्क नज़र नहीं आयेगा.

आइडिया का 199 रुपए का प्लान

आइडिया का 199 रुपए का प्लान

आइडिया के इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1.4 जीबी डेटा 28 दिनों की वैधता के साथ कंपनी दे रही है. यानि कुल 39.2 जीबी 4G डेटा यूज़र्स को इस प्लान में मिलेगा. डेटा के अलावा 199 रुपए के इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग मिलेगी. इसके अलावा रोजाना 100 SMS भी साथ दिए जा रहे हैं.

बीएसएनएल का 118 का प्लान

बीएसएनएल का 118 का प्लान

बीएसएनएल के इस प्लान को STV-118 का नाम दिया गया है। इस प्लान में यूजर्स को 118 रुपए में रोजाना 3जी और 4जी 1जीबी डाटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। यानी इस प्लान में आपको 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड 3जी और 4जी 1जीबी डेटा मिल रहा है

Asus ZenFone AR : ये है स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी का भविष्य
बीएसएनएल का 186 रुपए का प्लान

बीएसएनएल का 186 रुपए का प्लान

वहीं, बीएसएनएल के 186 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में यूज़र को अनलिमिटेड डेटा मिल रहा है. इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिल रही है. इस प्लान में रोमिंग में भी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है. इसके अलावा रोजाना 100 SMS भी मिलेंगे. इस प्लान की सबसे खास बात यही है कि इसमें कोई डेली डेटा की लिमिट नहीं है. इसमें न रिलायंस जियो की तरह डेली डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड कम होगी.

 
Best Mobiles in India

English summary
Here we are comparing best Prepaid Plans from Telecom Operators Under Rs 200.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X