149 रुपए में यह कंपनी दे रही है अनलिमिटेड कॉल्स और इंटरनेट डाटा
रिलायंस जियो की टक्कर में आय दिन टेलिकॉम ऑपरेटर्स नए प्लान पेश कर रहे हैं। अब आरकॉम ने अपने एक प्लान में 149 रुपए में अनलिमिटेड कॉल्स और इंटरनेट डाटा ऑफर किया है।
रिलायंस जियो के वेलकम ऑफर की मुफ्त सेवाओं का नशा इस वक़्त हर किसी सर चढ़ा है। जियो के जनवरी से लागू होने वाले प्लान भी काफी शानदार और सस्ते हैं। लेकिन रिलायंस जियो को अन्य टेलिकॉम कंपनियों से भी जोरदार मुकाबला मिल रहा है। जिसमें मुकेश अंबानी के भाई की कंपनी आरकॉम भी शामिल है।

आरकॉम ने हाल ही में अपने यूज़र्स के लिए 149 रुपए का प्लान पेश किया है। जिसके तहत यूज़र्स को 149 रुपए क रिचार्ज पर अनलिमिटेड आउटगोइंग कॉल मिलेंगी। इतना ही नहीं, यूज़र्स को इस रिचार्ज के साथ 300 एमबी इंटरनेट डाटा भी मिलेगा।

आरकॉम के इस ऑफर का लाभ आरकॉम के 2जी, 3जी और 4जी सभी यूज़र्स ले सकते हैं। जबकि बता दें कि रिलायंस जियो केवल 4जी यूज़र्स के लिए है।

आरकॉम का यह ऑफर फिलहाल 17 सर्किल में ही उपलब्ध है। बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और पूर्वोत्तर राज्यों में यह सेवा उपलब्ध नहीं है। रिलायंस कम्युनिकेशन का कहना है कि वह उन ग्राहकों की तरफ ध्यान दे रही है जो अभी भी 3जी सर्विस का ही इस्तेमाल कर रहे हैं।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications







