Home
Tariff plan

क्या फिर महंगे होंगे रिचार्ज? 10 से 12% तक हो सकती है वृद्धि!

Recharge Plan Hike: पिछले साल जुलाई में टेलीकॉम यूजर्स को तगड़ा झटका लगा था। लगभग सभी बड़ी कंपनियों ने टैरिफ में 11 से 25 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी थी। नतीजतन, अब यूजर्स को रिचार्ज प्लान कराने के लिए ज्यादा पैसा खर्च करने पड़ रहे हैं। हालिया रिपोर्ट्स में भी ऐसी बातें कहीं जा रही हैं।

इनके अनुसार, एक बार फिर यूजर्स को महंगे रिचार्ज की मार झेलनी पड़ सकती है। क्या वाकई रिचार्ज महंगे होने वाले हैं? या फिर इस तरह की खबरें सिर्फ हवा-हवाई हैं। आइए सब जानते हैं।

क्या फिर महंगे होंगे रिचार्ज?

क्या फिर बढ़ेंगे रिचार्ज के दाम?

हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि Vi, Airtel और Jio इस साल रिचार्ज प्लान महंगे कर सकते हैं। 10-12% तक मोबाइल रिचार्ज प्लान की कीमत फिर बढ़ने वाली है।

क्या कहती हैं रिपोर्ट्स?

Jefferies और दूसरे एक्सपर्ट्स के अनुसार, मोबाइल यूजर्स की संख्या में लगातार बढ़ोतरी और 5G नेटवर्क के कारण सभी कंपनियां ये फैसला ले सकती हैं। याद दिला दें 2024 की जुलाई में कीमतों में पहले ही 11‑23% की बढ़ोतरी हुई थी, फिर से इतनी वृद्धि से यूजर्स परेशान हो सकते हैं।

कौन सबसे अधिक प्रभावित होगा?

मिड और हाई‑एंड यूजर्स (ज्यादा खर्च करने वाले) पर सबसे अधिक असर पड़ेगा। टियरड प्राइसिंग की शुरुआत हो सकती है यानी डेटा लिमिट या स्पीड के हिसाब से अलग प्लान सिलेक्ट करना होगा, जिससे अतिरिक्त डेटा पैक्स खरीदना पड़ सकता है

यूजर्स क्यों नहीं कर सकते शिकायत?

टेलीकॉम कंपनियों के पास अब मजबूत सब्सक्राइबर बेस है, जैसे Jio ने मई में 5.5 मिलियन इंस्टॉल करने वालों को जोड़ा और एयरटेल भी बढ़ रही है। कपंनियों का कहना है कि सबसे सस्ता इंटरनेट भारत में है। लोगों को बेहतर सर्विस देने और बुनियादी ढ़ांचे को मजबूत करने के लिए टैरिफ में बढ़ोत्तरी करना उनकी मजबूरी हो जाती है। पिछले साल कंपनियों ने कुछ ओनली-कॉलिंग प्लान भी लॉन्च किए थे।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X