Home
Tariff plan

रिलायंस का नया प्लान एक जीबी 4जी डाटा 49 रुपए में

रिलायंस कम्युनिकेशन का नया ऑफर लॉन्च हुआ है, इसमें यूज़र्स को मिलेगा 1जीबी डाटा वो भी 49 रुपए में।

By Agrahi

रिलायंस कम्युनिकेशन ने नया प्लान पेश किया है। अब यूज़र्स एक जीबी 4जी डाटा 49 रुपए में पा सकते हैं। यह कंपनी का जॉय ऑफ़ होली ऑफर है। एक जीबी डाटा के लिए जहां 49 रुपए का प्लान है वहीं 3जीबी डाटा 149 रुपए में मिलेगा, जिसके अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल मुफ्त होंगी। हालाँकि यह कॉल्स कंपनी के अपने नेटवर्क की होंगी।

रिलायंस का नया प्लान एक जीबी 4जी डाटा 49 रुपए में
कंपनी ने कहा है कि रिलायंस कम्युनिकेशन के सभी नए 4जी ग्राहकों को 49 रुपए में 1जीबी और 149 रुपए में 3जीबी डाटा मुफ्त एसटीडी और लोकल कॉल्स मिलेंगी। जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होगी। 99 रुपये में असीमित 3जी डाटा ऑफर की भी शुरुआत की है, जबकि 49 रुपये में असीमित 2जी डाटा दिए जाएंगे।

बयान में कहा गया, "सभी प्रकार के स्मार्टफोन और फीचर फोन के उपभोक्ताओं को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क या सदस्यता के बेहतरीन डेटा और वॉयस सेवाएं मिलेंगी।"

रिलायंस कम्यूनिकेशन के सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी और ऑरकॉम उपभोक्ता कारोबार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुरदीप सिंह ने बताया, "ऑरकॉम में हमें पिछले साल असीमित योजना पर ग्राहकों की मिली प्रतिक्रिया से हम उत्साहित हैं और अपने ग्राहकों के अनुभव और उत्साह को बढ़ाने के लिए हम लगातार काम करते रहेंगे। हम अब हमारे 4जी ग्राहकों को 'जॉय ऑफ होली' ऑफर से अतिरिक्त लाभ प्रदान करने जा रहे हैं।"

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance communication offers 1GB data in just rs 49 as joy of holi offer. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X