Reliance Jio 7th Anniversary: जियो ग्राहकों को तोहफा, इन प्लान्स पर पाएं ज्यादा डेटा के साथ इतना सबकुछ
Reliance Jio 7th Anniversary: अगर आप भी जिया यूजर हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपनी 7वीं सालगिरह पर अपने यूजर्स के लिए खास ऑफर्स का ऐलान किया है। जिसके तहत कंपनी कुछ खास प्लान पर स्पेशल डेटा ऑफर कर रही है। इस ऑफर प्लान में कंपनी ने महीने के प्लान से लेकर सालभर तक के प्लान को शामिल किया है। तो आइए आपको इन प्लान के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
इन तीन रिचार्ज प्लान पर मिलेगा फ्री डेटा
इस ऑफर में जियो (jio) ने अपने 299 रुपये, 749 रुपये और 2999 रुपये वाले तीन रिचार्ज प्लान को शामिल किया है। जिसमें एक्स्ट्रा डेटा ग्राहकों को मिलेगा। 299 रुपये वाले प्लान के तहत ग्राहक 7 GB, 749 रुपये वाले प्लान में 14 GB और 2999 रुपये वाले प्लान में 21 GB एकस्ट्रा डेटा का लाभ ले सकेंगे। इस दौरान आपको इस बात का ध्यान देना होगा कि, इस स्पेशल ऑफर का लाभ यूजर्स को 5 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक ही मिलेगा। जियो की ऐनिवर्सरी पर पेश किए गए इस ऑफर को लिमिटेड के लिए लाया गया है।
2,999 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
कंपनी के इस एनुअल प्लान के तहत ग्राहकों को 2.5GB रोजाना डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की फैसिलिटी मिलती है। स्पेशल ऑफर के तहत इस प्लान में ग्राहकों के लिए 21 GB ज्यादा डेटा शामिल किया गया है। इस प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को Ajio के 200 रुपये के कूपन, Netmeds पर 20 प्रतिशत छूट (800 रुपये तक), Swiggy पर 100 रुपये की छूट, 149 रुपये या ज्यादा की खरीदारी पर फ्री McDonald's मील, रिलायंस डिजिटल पर 10 प्रतिशत की छूट जैसे ऑफर भी मिल रहे हैं। जियो ने अपने Jio प्रीपेड प्लान के ऑफर को पहले से ही कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ एप्प पर लाइव कर दिया है।
749 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
यह रिचार्ज प्लान तीन महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। जिसमें यूजर को रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ हर दिन 100 SMS की फैसिलिटी दी जाती है। लेकिन इस खास ऑफर के तहत ग्राहकों को इस प्लान में 14GB ज्यादा डेटा दिया जा रहा है। इसे 7 GB के 2 कूपन के तौर पर यूजर के MyJio अकाउंट में क्रेडिट किया जाएगा।

299 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
जियो का यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आ रहा है। जिसमें ग्राहकों को रोजाना 2 GB डेटा का लाभ मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 SMS का भी ग्राहक फायदा ले सकते हैं। स्पेशल ऑफर के तहत ग्राहकों को एक्स्ट्रा फ्री डेटा 7 जीबी के एक डेटा वाउचर के तौर पर मिलेगा। जिसे कंपनी रिचार्ज के बाद उनके MyJio अकाउंट में क्रेडिट कर देगी।


Click it and Unblock the Notifications








