jio, Airtel और Vodafone की 84 दिनों वाले प्लान की यहां देखें लिस्ट, जानें कौन दे रहा ज्यादा फायदा
हाल ही में Jio, Airtel और vodafone idea ने अपने प्लान्स की कीमतें बढ़ाई हैं। इसकी शुरूआत सबसे पहले रिलायंस जियो ने की थी। जिसके बाद एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने भी अपने-अपने बढ़े नए प्लान की लिस्ट जारी कर दी।
आज हम आपको इस आर्टिकल में इन तीनों टेलिकॉम कंपनियों के 84 दिनों की वैधता के साथ आने वाले सभी प्लान की कीमत से लेकर बैनेफिट्स बताने जा रहे हैं।

रिलायंस जियो के 84 दिनों वाले प्लान
479 रुपये वाला प्लान- यह रिलायंस जियो का 84 दिनों के साथ आने वाले सबसे कम दाम वाला प्लान है। यह प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जिन्हें कम डाटा की जरूरत होती है। इसमें कंपनी टोटल 6GB डाटा के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000 फ्री SMS ऑफर करती है।
799 रुपये वाला प्लान- अब बात करेंगे जियो के इस प्लान की, जिसमें 84 दिनों तक रोजाना 1.5GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जाती है।

889 रुपये वाल प्लान- रिलायंस जियो के इस प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा के साथ अनलिमिटेड 5G के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जाती है। इसमें यूजर को जियो सावन प्रो का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
1028 रुपये का प्लान- अब बात करते हैं, 1028 रुपये वाले प्लान की तो इसमें डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G डाटा मिलेगा। इसके साथ Swiggy One Lite का तीन महीने के लिए सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
1029 रुपये का प्लान- वहीं इस प्लान के तहत यूजर को रोजाना 2GB डाटा मिलता है। इसके अलावा इसमें 84 दिनों के लिए प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का सब्सक्रिप्शन भी कंपनी दे रही है।
एयरटेल के 84 दिनों वाले प्लान
509 रुपये वाला प्लान- एयरटेल के इस प्लान की कीमत 509 रुपये है, जो 84 दिनों वाला सबसे सस्ता प्लान है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को 6GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
859 रुपये वाला प्लान- यह 84 दिनों की वैधता के साथ आने वाला दूसरा सबसे सस्ता प्लान है, जिसमें रोजाना 1.5GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
979 रुपये वाला प्लान- एयरटेल के इस प्लान में रोजाना 2GB डाटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा और कॉलिंग के साथ airtel xstream play का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
1199 रुपये वाला प्लान- एयरटेल का यह प्लान रोजाना 2.5GB डाटा के साथ आता है। जिसमें 84 दिनों के लिए अमेजन प्राइम की मेंबरशिप और airtel xstream play का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है।
वोडाफोन आइडिया के 84 दिनों वाला प्लान
509 रुपये वाला प्लान- एयरटेल के समान वीआई का भी 509 रुपये में 84 दिनों वाला सबसे सस्ता प्लान है। इसमें यूजर को टोटल 6GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।
859 रुपये वाला प्लान- इस प्लान के तहत रोजाना यूजर को 1.5GB डाटा ऑफर किया जाता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसमें रात के 12 बजे से अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता है।
979 रुपये वाला प्लान- वोडाफोन आइडिया के इस प्लान में डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। यह प्लान भी रात के 12 बजे के बाद अनलिमिटेड डाटा के साथ आता है।
997 रुपये वाल प्लान- यह प्लान रोजाना 2GB डाटा के साथ आता है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रात के 12 बजे के बाद अनलिमिटेड इंटरनेट और 90 दिनों के लिए Sun NXT का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है।
1599 रुपये वाल प्लान- वहीं वीआई के इस प्लान में यूजर को रोजाना 2.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रात के 12 बजे के बाद अनलिमिटेड इंटरनेट के साथ 84 दिनों के लिए नेटफ्लिक्स बेसिक का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








