Home
Tariff plan

नए साल में 20% तक महंगे होंगे सभी टेलिकॉम कंपनियों के प्लान्स: रिपोर्ट

नया साल आने से पहले आप अपना रिचार्ज करा लें क्योंकि टैरिफ जल्द ही महंगे होने वाले हैं। जी हां, साल 2021 में टैरिफ प्लान्स में 20 फीसदी की बढ़ोतरी होने वाली है। कहा जा रहा है कि 31 दिसंबर तक सभी कंपनियां अपने नए टैरिफ प्लान का एलान कर देंगी। हालांकि वीआई ने तो अभी ही अपने पोस्टपेड प्लान्स को महंगा कर दिया है।

नए साल में 20% तक महंगे होंगे सभी टेलिकॉम कंपनियों के प्लान्स: रिपोर्ट

सभी कंपनियों के प्लान्स हुए महंगे

याद दिला दें कि साल 2019 के दिसंबर में भी रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया और एयरटेल ने अपने टैरिफ प्लान महंगे किए थे। लेकिन बावजूद इसके टेलिकॉम कंपनियों की शिकायत है कि मौजूदा टैरिफ प्लान्स की कीमत उचित नहीं हैं। उनका कहना है कि इससे कंपनी घाटे में है। वोडाफोन-आइडिया अपनै टैरिफ महंगे की शुरुआत कर चुकी है और पोस्टपेड प्लान की कीमतों में इजाफा कर दिया है।

कई प्लान्स की कीमत बढ़ी

कंपनी ने अपने दो पोस्टपेड प्लान की कीमतों में 50 रुपए बढ़ाए हैं। Vodafone Idea का 598 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान अब 649 रुपये का हो गया है वहीं 749 रुपये वाले प्लान की कीमत अब 799 रुपये कर दी गई है। अभी देश की टेलीकॉम कंपनियां न्यूनतम फ्लोर प्राइस को लेकर सरकार से बात कर रही हैं और यदि यह अनुरोध स्वीकार कर लिया जाता है तो किसी भी प्लान की एक न्यूनतम कीमत तय कर दी जाएगी। जिसके बाद किसी भी कंपनी का प्लान उस तय की गई कीमत से कम नहीं होगा।

15-20% बढ़ेगी कीमत

रिपोर्ट के मुताबिक, नए साल में टेलिकॉम कंपनियों के टैरिफ प्लान्स की कीमतों में 15 से 20 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। यानि कि अगर कोई प्लान 100 रुपए का है तो आपको इसके लिए 115 या 120 रुपए का भुगतान करना होगा। वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के बाद रिलायंस जियो भी मौके का फायदा उठाते हुए टैरिफ प्लान की कीमतों में इजाफा कर सकती हैं। पिछले साल ही दिसंबर में रिलायंस जियो ने अपने प्लान महंगे किए थे और दूसरे नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग को लिमिटेड कर दिया था।

 
Best Mobiles in India

English summary
Make your recharge before the new year comes because the tariffs are going to be expensive soon. Yes, in 2021 tariff plans are going to increase by 20%. It is being said that by December 31, all companies will announce their new tariff plan. However, Vi has just made its postpaid plans expensive.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X