रिलायंस जिओ, एयरटेल, वोडाफ़ोन, ये हैं बेस्ट 4जी प्लांस
रिलायंस जियो के मुकाबले में ये हैं एयरटेल और वोडाफोन के बेस्ट 4जी प्लान।
टेलिकॉम की बात हो और जियो का जिक्र न हो, ऐसा तो आज शायद ही मुमकिन है। इन दिनों तो इन्टरनेट, नेटवर्क, कॉलिंग, हर बात ही जियो से शुरू होती है। टेलिकॉम इंडस्ट्री में फिलहाल जियो का राज है, ये कहना गलत नहीं होगा।
आप सब्सक्राइबर्स की संख्या देख लें, इतने कम समय में शायद ही दूसरी ऐसी कोई कंपनी हो जो इस मुकाम तक पहुंची है। जियो ने टेलिकॉम जगत में काफी कुछ बदल कर रख दिया है।

आज जियो के साथ ही अन्य कंपनियां भी सस्ते प्लान देने पर मजबूर हैं। जिन सेवाओं के लिए पहले ग्राहकों को हजारों रुपए खर्चने पड़ते थे वो अब आधी कीमत में हो जाते हैं। यह सब हुआ है जियो के कारण।
रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल और वोडाफोन भी काफी तगड़ी तैयारी के साथ आए हैं। दोनों ही अपने ग्राहकों को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। जियो और जियो के 4जी प्लान के बारे में तो सभी को पता है, चलिए आज जानते हैं अन्य नेटवर्क के 4जी प्लान। क्या हैं आपके लिए बेस्ट। सबसे पहले बात करते हैं एयरटेल की-
इस प्लान की वैलिडिटी के केवल 1 दिन की है। इसे रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक इस्तेमाल क्या जा सकता है। इसमें कोई डाटा शेयरिंग की सुविधा नही दी गई है। एयरटेल का एक अन्य 1जीबी प्लान 93 का है। इस प्लान की वैलिडिटी 5 दिनों की है। इसमें कोई time लिमिट नहीं दी गई है। यूज़र्स 5 दिनों में 1जीबी डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एयरटेल जहाँ 93 रुपए में 1जेबी प्लान दे रही है वहीँ 94 रुपए का प्लान भी मौजूद है। इसमें एयरटेल 2जीबी डाटा यूज़र्स को देती है, लेकिन इसकी वैलिडिटी केवल 1 दिन की है। एयरटेल यूज़र्स के लिए कुछ महीनेभर के प्लान भी पेश करती है। इन्हीं में से एक है यह 299 रुपए का प्लान। इस प्लान में यूज़र्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2 जीबी का डाटा मिलता है। यदि आप अधिक डाटा इस्तेमा करते हैं तो आपके लिए यह प्लान सही होगा। 994 रुपए के इस प्लान में एयरटेल 4जी यूज़र्स को 20 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। वोडाफोन के 1जीबी का प्लान 1दिन की वैलिडिटी के साथ 48 रुपए में आता है। जबकि 47 रुपए के प्लान में मिल रहे 1जीबी डाटा को रात 12 से सुबह 6 बजे तक इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आपको अधिक दिनों के लिए डाटा चाहिए तो 99 रुपए में कंपनी दे रही 1जीबी डाटा जिसमें यूज़र्स को 5 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। वोडाफोन में भी एक महीने के लिए 2जीबी डाटा प्लान मौजूद है। इस प्लान में यूज़र्स को 349 रुपए में 2जीबी डाटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। वोडाफोन यूज़र्स 999 रुपए के इस प्लान में 10 जीबी डाटा का लाभ उठा सकते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। वोडाफोन अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड डाटा यूसेज भी देता है। यह प्लान 1145 रुपए का है, इसमें यूज़र्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड डाटा यूसेज मिलता है। जिसमें 8 जीबी तक 30 एमबीपीएस स्पीड होती है, जो कि इसके बाद घटकर 64 केबीपीएस हो जाती है।
एयरटेल का 1 जीबी शुरूआती 4जी प्लान 53 रुपए का है
93 रुपए में 1जीबी
2जीबी प्लान
299 रुपए में महीनेभर का प्लान
994 रुपए में 20जीबी डाटा
वोडाफोन 4जी प्लांस
99 रुपए प्लान
349 रुपए प्लान
999 रुपए में 10 जीबी
अनलिमिटेड डाटा यूसेज


Click it and Unblock the Notifications