Home
Tariff plan

जानें Jio और Airtel में डेली 1.5GB डेटा के साथ कौन दे रहा है सबसे बेस्ट प्रीपेड प्लान्स

जो यूजर्स मुख्य रूप से होम वाई-फाई और ऑफिस इंटरनेट पर निर्भर हैं, उन्हें आमतौर पर रोजाना 1GB से 1.5GB डेटा प्लान की ही आवश्यकता होती है। प्रतिदिन 1.5GB डेटा वाले प्लान एक औसत यूजर्स के लिए पर्याप्त हैं। साथ ही इन प्रीपेड प्लान्स में कई अन्य बेनीफिट भी मिलते हैं। तो आइए आज हम रिलायंस जियो (Reliance Jio) और एयरटेल (Airtel) के प्रतिदिन 1.5GB डेटा प्रीपेड प्लान्स के बारे में जानते है और कोशिश करते हैं कि इनमें से कौन ज्यादा अच्छा प्लान पेश करते हैं।

जानें Jio और Airtel में डेली 1.5GB डेटा के साथ कौन दे रहा है सबसे बेस्ट प्रीपेड प्लान्स

रिलायंस जियो के डेली 1.5GB वाले प्रीपेड प्लान्स

Reliance Jio 1.5GB डेली डेटा में एक 119 रुपये में पेश करता है। 119 रुपये का प्लान 14 दिनों के लिए 1.5GB डेली डेटा, साथ ही अनलिमिटेड कॉल और 300 एसएमएस भी प्रदान करता है। जियो का अगला प्लान 199 रुपये में आता है, जिसमें 23 दिनों के लिए 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते है।

वहीं एक महीने की वैलिडिटी चाहने वाले 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाले 239 रुपये वाले प्लान को चुन सकते हैं। 56 दिनों और 84 दिनों की वैधता के साथ क्रमशः 479 रुपये और 666 रुपये का प्लान है। Jio के वार्षिक प्रीपेड प्लान के तहत, 2545 रुपये का प्लान 336 दिनों के लिए समान बेनीफिट प्रदान करता है।

Reliance Jio के ये सभी प्रीपेड प्लान्स Jio TV और Jio Cinema सहित, Jio के एप्लिकेशन के सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं।

एयरटेल के डेली 1.5GB वाले प्रीपेड प्लान्स

Airtel का 1.5GB डेली डेटा प्लान 299 रुपये से शुरू होता है। जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्लान डेली 1.5GB डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है। अगला प्लान 479 रुपये में आता है, जो 56 दिनों के लिए समान बेनीफिट प्रदान करता है। इसके बाद एयरटेल 666 रुपये में एक प्लान पेश करता है जो 70 दिनों के लिए समान बेनीफिट प्रदान करता है।

एयरटेल के सभी प्रीपेड प्लान अमेज़न प्राइम वीडियो के मोबाइल एडिशन और अन्य एयरटेल थैंक्स ऐप के 30 दिनों के फ्री ट्रायल के साथ आते हैं, जिसमें Wync म्यूजिक, फ्री हैलो ट्यून्स, शॉ अकादमी पर फ्री ऑनलाइन कोर्स, FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक, अपोलो 24/7 सर्कल ऐप के लिए 3 महीने की एक्सेस शामिल है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio and Airtel Daily 1.5GB Data Prepaid Plans
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X