जियो और एयरटेल के इन डेली 2GB डेटा प्रीपेड प्लान्स की कीमत है 500 रुपये से कम
भारत में दूरसंचार ऑपरेटर अपने यूजर्स के लिए कई तरह के प्रीपेड प्लान्स पेश करते हैं। हालांकि, सबसे पॉपुलर प्रीपेड प्लान में डेली डेटा वाला पैक है जिसमें कम्पनियाँ अलग-अलग डेटा और कीमतों के साथ पेश करती है। डेली डेटा पैक में हाई डेटा वाले महंगे प्लान से लेकर कम डेटा वाले किफायती प्लान तक की एक लंबी लिस्ट है। भारत में अधिकांश यूजर्स की मांग सबसे कम कीमत के प्रीपेड प्लान्स की होती है।

इसलिए हमने यहाँ नीचे Jio और Airtel द्वारा पेश किए जाने वाले डेली 2GB डेटा प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताया हैं जिनकी कीमत 500 रुपये से कम है। तो आइए जानते है विस्तार से।
रिलायंस जियो के 500 रुपये से कम में आने वाले बेस्ट प्रीपेड प्लान्स
Reliance Jio का सबसे सस्ता प्रति दिन 2GB वाला प्लान 249 रुपये के प्राइस टैग पर आता है। 249 रुपये में, Jio एक प्रीपेड प्लान पेश करता है जो 23 दिनों की वैलिडिटी लिए प्रति दिन 2GB डेटा प्रदान करता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ आता है।
इसी तरह रिलायंस जियो की सूची में अगले प्लान की कीमत 299 रुपये है और इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए प्रति दिन 2GB डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रति दिन 100 एसएमएस मिलते हैं।
वहीं सिर्फ 500 रुपये से कम में आने वाले प्लान्स में Jio एक सबसे पॉपुलर प्लान पेश करता हैं। रिलायंस जियो 499 रुपये का प्लान पेश करता है जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें प्रति दिन 2GB डेटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इसके अलावा, नए यूजर्स को इन प्लान्स की खरीद के साथ जियो प्राइम मेंबरशिप का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इन बेनीफिट के अलावा, 499 रुपये का प्रीपेड प्लान Disney+ Hotstar OTT प्लेटफॉर्म के साथ-साथ कुछ Jio एप्लिकेशन के एक्सेस के साथ आता है।
एयरटेल के 500 रुपये से कम में आने वाले बेस्ट प्रीपेड प्लान्स
भारती एयरटेल (Bharti Airtel) रिलायंस जियो की तरह ही 2GB डेली डेटा प्रीपेड प्लान्स प्रदान करता है, हालाँकि, टेल्को के केवल दो प्लान्स की कीमत 500 रुपये से कम है। इसमें टेल्को का 499 रुपये का प्लान Reliance Jio के समान ही है। एयरटेल 499 रुपये की कीमत पर प्रति दिन 2GB डेटा के साथ एक प्रीपेड पैक प्रदान करता है जो अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस प्रति दिन के साथ 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।
इसके अलावा एयरटेल के यूजर्स को इस प्लान के साथ अमेजन प्राइम वीडियो का मोबाइल एडिशन का फ्री ट्रायल के साथ-साथ डिज़नी + हॉटस्टार मोबाइल का एक्सेस भी मिलता हैं।
इसके अलावा, Airtel एक और प्रीपेड प्लान पेश करता है जो 359 रुपये की कीमत पर आता है और इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रति दिन 100 एसएमएस के साथ 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए प्रति दिन 2GB डेटा प्रदान करता है। यह प्लान भी यूजर्स को फ्री में अमेज़न प्राइम वीडियो का मोबाइल एडिशन प्रदान करता हैं।
इस प्रकार अगर आप Reliance Jio या Bharti Airtel के एक प्रीपेड यूजर हैं, और 500 रुपये के अंदर कोई प्रीपेड प्लान्स को ढूंढ रहे हैं, तो ये सबसे अच्छे ऑप्शन्स हैं जिन्हें आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications