Reliance Jio : धमाकेदार दिवाली गिफ्ट, पूरे साल फ्री 5G डेटा पाने का मौका, जानें कैसे
Reliance Jio Diwali Gift: अगर आप भी रिलायंस जियो का सिम यूज करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है, कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए दिवाली पर एक धमाकेदार ऑफर लेकर आई है।
जिसके तहत Jio यूजर्स पूरे साल फ्री इंटरनेट का आनंद ले सकते हैं। हालांकि, जियो का यह ऑफर उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत होती है।

Jio का यह दिवाली धमाका ऑफर आपको साल भर तक हाई-स्पीड 5G डेटा ऑफर करेगा। कंपनी ने खास तौर पर अपने ग्राहकों के लिए त्योहारी सीजन को और भी खास बनाने के लिए अपने इस ऑफर को पेश किया है। लेकिन यहां आपको ध्यान देना होगा कि, यह ऑफर केवल 3 नवंबर तक ही है, इसके बाद यह खत्म हो जाएगा। तो चलिए आपोक आगे इसकी डिटेल्स बताते हैं।
ऐसे पाएं सालभर Free डेटा - यूजर्स को पूरे साल फ्री इंटरनेट के लिए रिलायंस डिजिटल या फिर MyJio स्टोर से लगभग 20,000 रुपये या उससे ज्यादा की खरीदारी करनी होगी। ऐसे करने पर उपभोक्ता को पूरे एक साल यानी कि, 12 महीने तक मुफ्त इंटरनेट का लाभ मिलेगा।
हालांकि, यह खास ऑफर केवल 3 नवंबर तक उपलब्ध है, इसलिए अगर आपको ज्यादा इंटरनेट की जरूरत पड़ती है, तो आपको इसका लाभ उठा चाहिए। इसके अलावा Jio अपने एयर फाइबर प्लान पर भी एक खास ऑफर दे रहा है। दिवाली धमाका ऑफर के तहत ग्राहकों को 2,222 रुपये में लगभग 3 महीने की Jio एयर फाइबर सर्विस मिल सकती है।
Jio के दिवाली ऑफर के तौर पर कंपनी अपने एयर फाइबर यूजर्स को नवंबर 2024 और अक्टूबर 2025 के बीच रिचार्ज के लिए 12 एडवांस कूपन दे रही है। जो एक्टिव Jio एयर फाइबर प्लान के समान होगा। इन्हें MyJio ऐप, रिलायंस डिजिटल, Jio पॉइंट या फिर Jio Mart डिजिटल एक्सक्लूसिव स्टोर पर रिडीम किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








