Home
Tariff plan

रिलायंस जियो का असर : बीएसएनएल का सुपरहिट 16 रुपए का डाटा पैक

By Agrahi

बीएसएनएल ने रिलायंस जियो को शुरू से ही टक्कर दी है। इस टक्कर में बीएसएनएल ने काफी वाह वाही भी हासिल की है। ब्रॉडबैंड की बात करें तो बीएसएनएल ने एक से एक आकर्षक ऑफर पेश किए हैं। ये प्लान लोगों को काफी पसंद भी आ रहे हैं

सितंबर में बीएसएनएल ने अपने नए बीबी 249 अनलिमिटेड प्लान के चलते काफी लोगों का ध्यान खींचा था। यह प्लान शानदार ऑफर्स के साथ आता है, इसमें 6 महीनों के लिए अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता है। इसी के साथ इस प्लान में कई अन्य सुविधाएं भी हैं। लेकिन अभी और भी काफी कुछ बाकि है।

जी हाँ! बता दें कि बीएसएनएल का कहना है कि वह रिलायंस जियो के हर टैरिफ प्लान के मुकाबले में एक प्लान उतारेगी। हाल ही में कंपनी ने नया 16 रुपए का प्लान पेश किया है। इस प्लान के साथ बीएसएनएल एक और जश्न भी मना रहा है।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

बीएसएनएल मना रहा है 16 सालों का जश्न

बीएसएनएल मना रहा है 16 सालों का जश्न

बीएसएनएल सर्विस प्रोवाइडर ने अपना नया 16 रुपए का डाटा प्लान पेश किया है। बीएसएनएल अपने इस प्लान के साथ 16 साल पूरे करने का जश्न मना रहा है। यही कारण है कि बीएसएनएल का नया प्लान 16 रुपए का रखा गया है।

60 एमबी डाटा

60 एमबी डाटा

16 रुपए के इस डाटा टैरिफ प्लान में 60 एमबी डाटा यूज़र्स को मिलेगा। यह डाटा पैक एक महीने की वैलिडिटी के साथ आएगा। जो कि आपके एक्टिवेशन के दिन से शुरू होगा। यह एक लो कॉस्ट डाटा प्लान है।

नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

अक्टूबर तक ही मिलेगा ये ऑफर

अक्टूबर तक ही मिलेगा ये ऑफर

बीएसएनएल के इस स्पेशल लो कॉस्ट डाटा टैरिफ प्लान का फायदा यूज़र्स 7 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक ही उठा सकते हैं। जिसका मतलब है कि आप इस टैरिफ को एक ही बार ले सकते हैं।

नए लैपटॉप की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

डिजिटल इंडिया

डिजिटल इंडिया

बीएसएनएल ने अपने इस प्लान को प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया ड्राइव के ही सहयोग में दिखाया है। इस प्लान के जरिए मात्र 16 रुपए में यूज़र इंटरनेट से कनेक्ट होगा।

नए 2जी और 3जी प्लान होंगे लॉन्च

नए 2जी और 3जी प्लान होंगे लॉन्च

बीएसएनएल के चेयरमैन, अनुपम श्रीवास्तव के अनुसार कंपनी जियो के हर कदम पर बारीकी से नज़र रखे हुए है। साथ ही बीएसएनएल नए साल में जनवरी में कई नए 2जी और 3जी प्लान पेश करेगी।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance jio Effect : BSNL Introduces Rs. 16 Data Pack. Read more in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X