Home
News

Reliance Jio ने भी प्रीपेड प्लान्स की कीमतें बढ़ाई, देखें नई रेट लिस्ट

Reliance Jio ने भी भारती एयरटेल और Vodafone Idea (Vi) की तरह ही प्रीपेड टैरिफ में बढ़ोतरी की घोषणा की है। हालाँकि, टेल्को ने प्रीपेड प्लान्स को इंडस्ट्री में सबसे सस्ता रखा है, जिससे सब्सक्राइबर मार्केट शेयर को और बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस टैरिफ हाइक से रिलायंस जियो को प्रति यूजर अपने औसत राजस्व (एआरपीयू) के आंकड़े में काफी वृद्धि करने में मदद मिलेगी। हालांकि आपको बता दें कि सभी प्लान्स में वृद्धि नहीं हुई है, लेकिन अधिकांश पॉपुलर प्रीपेड प्लान्स की कीमतों को बढ़ा दिया गया हैं।

Reliance Jio ने भी प्रीपेड प्लान्स की कीमतें बढ़ाई, देखें नई रेट लिस्ट

Reliance Jio के प्रीपेड प्लान्स की 1 दिसंबर 2021 से होगी नई कीमत

Reliance Jio ने भी प्रीपेड प्लान्स की कीमतें बढ़ाई, देखें नई रेट लिस्ट

रिलायंस जियो 1 दिसंबर, 2021 से अपने प्रीपेड प्लान के टैरिफ में वृद्धि करेगा। जैसा कि आप ऊपर देख सकते हैं, 75 रुपये के JioPhone प्लान की कीमत वर्तमान में 91 रुपये होगी और यह 3GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 50 एसएमएस की पेशकश करेगा।

जबकि 129 रुपये के प्लान की कीमत 155 रुपये होगी और इसमें 2GB मासिक डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 300 एसएमएस मिलेंगे, जो कि एयरटेल और Jio के बेस प्रीपेड प्लान्स की तुलना में थोड़ा सस्ता है।

टेलीकॉम के दो सबसे लोकप्रिय रिलायंस जियो प्रीपेड प्लान, जो 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं - 555 रुपये और 599 रुपये - टैरिफ बढ़ोतरी के बाद 666 रुपये और 719 रुपये में उपलब्ध होंगे। समान प्लान्स की तुलना में Bharti Airtel और वोडाफोन आइडिया (Vi), Jio के प्लान काफी सस्ते हैं।

2399 रुपये का प्लान, जो 365 दिनों की वैलिडिटी, 2GB डेली डेटा और 100 एसएमएस प्रतिदिन प्रदान करता है, 1 दिसंबर, 2021 से 2897 रुपये में उपलब्ध होगा। जबकि 51 रुपये, 101 रुपये और 251 के डेटा वाउचर Reliance Jio द्वारा टैरिफ बढ़ोतरी लागू होने के बाद 61 रुपये, 121 रुपये और 301 रुपये में उपलब्ध होंगे।

रिलायंस जियो (Reliance Jio) के कुल 15 प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है जो 1 दिसंबर 2021 से सभी यूजर्स के लिए लागू होगी। हालांकि एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के मुकाबले Jio ने अपने यूजर्स के लिए प्रीपेड प्लान्स को काफी सस्ता रखा हैं।

जबकि भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने लगभग 500 रुपए तक प्रीपेड प्लान्स को महंगा किया है और दोनों प्राइस अभी यूजर्स के लिए लागू हो चुकी हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio Increased Prepaid Plans Price, Check New Rate List
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X