Home
Tariff plan

Jio ने 3 नए प्लान्स किए लॉन्च, जानें कीमत व बैनेफिट्स

Reliance Jio Three New Plans: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने चोरी छुपे 3 नए अपग्रेड प्लान्स लॉन्च किए हैं। जियो के इन लेटेस्ट प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ आते हैं।

गौरतलब है कि, रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने सभी प्रीपेड, पोस्टपेड और डेटा ऐड-ऑन प्लान्स की कीमतों में 25 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी की है। हालांकि, कंपनी ने अपने कुछ लोकप्रिय प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है, लेकिन अब चुपचाप कुछ प्लान बंद कर दिए हैं।

Jio ने 3 नए प्लान्स किए लॉन्च, जानें कीमत व बैनेफिट्स

इनमें से कुछ प्लान में मुफ़्त OTT बैनेफिट्स के साथ आते थे, जबकि अन्य में अनलिमिटेड 5G तक पहुंच की पेशकश की गई थी।

जियो के पेश किए गए नए तीन प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा और बेस प्लान के समान वैधता के साथ आते हैं। 51 रुपये वाला जियो डेटा प्लान 3GB 4G डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ आता है। 101 रुपये वाला जियो प्लान 6GB 4G डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा देता है। 151 रुपये वाला जियो प्लान 9GB 4G डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ आता है।

Jio ने 3 नए प्लान्स किए लॉन्च, जानें कीमत व बैनेफिट्स

इन नए प्लान्स के साथ यूजर अपना जियो नंबर रिचार्ज कर सकता है। फिलहाल रिलायंस जियो ने लिस्टिंग पेज पर खास तौर पर अभी कुछ नहीं बताया है। लेकिन 2GB या फिर उससे अधिक डेटा वाले सभी प्लान्स को देखा जाए तो अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर करती हैं।

ये प्लान्स किए गए बंद-

जियो का 3,662 रुपये वाला प्रीपेड प्लान- जियो के इस प्लान को आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया गया है, जो 365 दिनों की वैधता के साथ 2.5GB डेटा रोजाना और SonyLIV और फ्री Zee5 सब्सक्रिप्शन ऑफर करता था।

इसके साथ ही 2,999 रुपये वाला प्लान भी अब उपलब्ध नहीं है, जिसमें 365 दिनों तक रोजाना 2.5GB डेटा मिलता था।

जियो के 3,226 रुपये और 3,225 रुपये वाले प्रीपेड प्लान ये दोनों प्लान जो दोनों 365 दिनों तक वैलिडिटी, रोजाना 2GB डेटा, SonyLIV और Zee5 सब्सक्रिप्शन ऑफर करते थे।

इसके साथ ही जियो के 909 रुपये, 806 रुपये और 805 रुपये वाले प्रीपेड प्लान जियो के ये प्रीपेड प्लान बंद कर दिए गए हैं और पहले ये 84 दिनों की वैधता और रोजाना 2GB डेटा के साथ आते थे। 909 रुपये वाला प्लान बंडल SonyLIV और Zee5 सब्सक्रिप्शन के साथ आता था।

3,178 रुपये का प्रीपेड प्लान इसमें 365 दिनों की वैधता के साथ 2GB डेटा/दिन Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन मिलता था।

इसके साथ ही जियो 4,498 रुपये का प्रीपेड प्लान 4,498 रुपये के पैक को भी आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया गया है, जिसमें 365 दिनों की वैधता के साथ 2GB डेटा/दिन, 78GB बोनस डेटा और JioTV प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलता था।

Jio 3,227 रुपये का प्रीपेड प्लान Jio 3,227 रुपये का पैक पहले 2GB डेटा प्रतिदिन और 365 दिनों के लिए Amazon Prime Video सब्सक्रिप्शन के साथ आता था।

इनके अलावा सबसे लोकप्रिय 1,559 रुपये के प्लान की कीमत अब अनलिमिटेड 5G डेटा विकल्प के बिना 1,899 रुपये होगी। साथ ही कंपनी की ऑफिशियल साइट से तीन डेटा वाउचर प्लान जिसमें 555 रुपये, 667 रुपये और 2878 रुपये वाले प्लान शामिल थे। इन्हें भी हटा दिया गया है।

इसके अलावा, 331 रुपये वाला प्लान भी अब आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट नहीं है, जो 30 दिनों की वैधता के लिए 40GB डेटा के साथ आता था।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio introduces Three New Plans With Unlimited 5G Data
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X