Jio IPL 2022 Packs: ये हैं जियो के आईपीएल प्लान्स, फ्री में मजा ले क्रिकेट का
Jio IPL Packs: आईपीएल 2022 (IPL 2022) को फ्री में लाइव कैसे देखें? भारतीय टेलीकॉम कम्पनियाँ जैसे कि एयरटेल, रिलायंस जियो और वीआई (वोडाफोन आइडिया) Disney+ Hotstar के प्लान्स पेश करती है। यानी ये अपने प्लान्स के साथ फ्री में डिज्नी+ हॉटस्टार देती है। अगर आप भी उन में से एक हैं जो स्मार्टफोन पर मैच देखना पसंद करते हैं और Reliance Jio के एक प्रीपेड यूजर हैं तो आज हमने Jio के उन प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताया है जिसमें Disney+ Hotstar मिलता है और आप फ्री में TATA IPL 2022 का मजा ले सकते हैं। तो आइए इन प्लान्स के बारे में जानते हैं डिटेल्स में।

Jio IPL Packs: जियो के फ्री Disney+ Hotstar के साथ आने वाले प्रीपेड प्लान्स
हमने यहाँ पर रिलायंस Jio के उन प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताया है जो फ्री Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं।
Jio 279 क्रिकेट प्लान
रिलायंस जियो द्वारा 279 रुपये का क्रिकेट प्लान एक ऐड-ऑन पैकेज है जो 499 रुपये के फ्री डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन प्रदान करता है। Jio के 279 रुपये के क्रिकेट प्लान में फ्री Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन, 15GB हाई-स्पीड 4G डेटा और कोई अन्य बेनीफिट नहीं मिलता है।
Jio का 499 रुपये का प्रीपेड प्लान
जियो का यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए प्रतिदिन 2GB डेटा प्रदान करता है, साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रति दिन 100 एसएमएस के साथ-साथ एक फ्री Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन प्रदान करता है जिससे आप इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का आनंद उठा सकते हैं।
रिलायंस जियो का 555 रुपये का क्रिकेट प्लान
Reliance Jio ने क्रिकेट प्लान टैब के तहत एक नया 555 रुपये का ऐड-ऑन प्लान लॉन्च किया, जो पूरे साल के लिए फ्री Disney+ Hotstar की सब्सक्रिप्शन प्रदान करता है। यह प्लान एक ऐड-ऑन पैकेज है, और बिना किसी फ्री कॉलिंग और एसएमएस बेनीफिट के Jio TV, JioCinema, JioSecurity जैसे Jio ऐप्स तक पहुंच के साथ 55 दिनों के लिए कुल 55GB हाई-स्पीड डेटा प्रदान करता है।
रिलायंस जियो का 601 रुपये का प्लान
Jio का यह प्लान रोजाना 3GB डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रति दिन 100 एसएमएस के साथ 28 दिनों के लिए फ्री Disney+ Hotstar की सब्सक्रिप्शन प्रदान करता है। अगर आप आईपीएल के शौकीन है और ज्यादा डेटा चाहिए तो आप इस प्लान को सब्सक्राइब करके टाटा आईपीएल 2022 का मजा घर बैठे ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








