Home
Tariff plan

रिलायंस जियो ने पेश किये 4 नए प्रीपेड प्लान्स, मिलता है इस OTT प्लेटफॉर्म का 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने चार नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं, जो अब तीन महीने के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ आएंगे। अब तक, सभी मौजूदा प्रीपेड प्लान जो Disney+ Hotstar मोबाइल लाभ की पेशकश करते हैं, वो एक साल की सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं लेकिन अब इन तीन प्लान्स के साथ 3 महीने तक यूजर्स आनंद ले पाएंगे। लेकिन अब, कंपनी ने चार नए प्लान लॉन्च किए हैं जो तीन महीने के Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ आएंगे। आइये इन प्रीपेड प्लान्स के बारे में जानते हैं विस्तार से।

जियो ने पेश किये 4 नए प्रीपेड प्लान्स, मिलता है इस OTT प्लेटफॉर्म का 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन

रिलायंस जियो ने पेश किये 4 नए Disney+ Hotstar के साथ प्रीपेड प्लान्स

रिलायंस जियो ने अभी डिज्नी+ हॉटस्टार के साथ जो चार नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं उनमें 151 रुपये, 333 रुपये, 583 रुपये और 783 रुपये के प्लान हैं। आइये एक नजर डालते हैं बेनिफिट्स पर जो इन प्लान्स में मिलते है।

रिलायंस जियो का 151 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Reliance Jio का 151 रुपये वाला प्लान सिर्फ एक डेटा वाला प्लान है जो यूजर्स को 8GB डेटा ऑफर करता है। इस प्लान का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को एक्टिव बेस प्लान की भी जरूरत है। इस प्लान के साथ यूजर्स को 3 महीने का Disney+ Hotstar मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

रिलायंस जियो का 333 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

वहीं Reliance Jio के 333 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ, यूजर्स को रोजाना 1.5GB डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 28 दिनों के लिए प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा 3 महीनों के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल एडिशन की सब्सक्रिप्शन के साथ Jio ऐप्स का एक्सेस भी मिलता हैं। जबकि इस प्लान के साथ नए यूजर्स को प्राइम सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा।

जियो ने पेश किये 4 नए प्रीपेड प्लान्स, मिलता है इस OTT प्लेटफॉर्म का 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन

रिलायंस जियो का 583 रुपये और 783 रुपये के प्रीपेड प्लान्स

Reliance Jio के 583 रुपये और 783 रुपये के प्रीपेड प्लान 333 रुपये के प्लान के समान ही हैं, सिर्फ इनकी वैलिडिटी ज्यादा है। जियो के 583 रुपये के प्लान के साथ यूजर्स को 56 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, जबकि 783 रुपये के प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

वहीं इन दोनों प्लान्स के साथ यूजर्स को प्राइम सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता है, और नए यूजर्स से प्राइम मेंबरशिप के लिए 100 रुपये का एक्स्ट्रा शुल्क लिया जाएगा। जबकि इन दोनों प्लान्स में 3 महीने की डिज्नी+ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio Launched 4 New Prepaid Plans With 3 Months Disney+ Hotstar Subscription
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X