Home
Tariff plan

नए साल के मौके पर Reliance Jio ने पेश किया एक नया प्रीपेड प्लान, मिलेगा इतना डेटा

नया साल 2022 आ रहा है। इससे पहले, टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने यूजर्स के लिए एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। नए पेश किए गए प्रीपेड प्लान को जियो हैप्पी न्यू ईयर 2022 ऑफर (Jio Happy New Year 2022) का नाम दिया गया है और इसकी कीमत 2,545 रुपये रखी गई है। तो आइये रिलायंस जियो के इस प्लान के बारे में विस्तार से जनते हैं।

नए साल के मौके पर Reliance Jio ने पेश किया एक नया प्रीपेड प्लान, मिलेगा इतना डेटा

Reliance Jio ने पेश किया Jio Happy New Year 2022

जियो के इस नए Jio Happy New Year 2022 प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1.5GB डेटा मिलता है। यह 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसका अर्थ है कि Jio के प्रीपेड यूजर्स जो इस प्लान को चुनते हैं, उन्हें एक वर्ष में कुल 547.5GB डेटा मिलेगा। हालाँकि, एक बार 1.5GB डेटा की डेली लिमिट समाप्त होने के बाद, यूजर्स 64kbps की स्पीड से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Jio के हैप्पी न्यू ईयर 2022 प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रति दिन 100 एसएमएस और Jio ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिसमें Jio TV, Jio Cinema, JioSecurity और JioCloud शामिल हैं।

हालांकि गौर करने वाली बात है कि फिलहाल यह ऑफर सिर्फ रिलायंस जियो के My Jio App में ही दिख रहा है। यह प्लान पुराने डिटेल्स के साथ Jio की आधिकारिक वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है, जिसमें 504GB डेटा और 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। हालाँकि, Jio का कहना है कि प्लान अब 29 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी प्रदान करती है।

गौर करने वाली बात है कि यह पहली बार नहीं है जब जियो ने अपने प्रीपेड सब्सक्राइबर्स के लिए न्यू ईयर ऑफर पेश किया है। 2020 में, रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने प्रीपेड यूजर्स और JioPhone यूजर्स के लिए '2020 हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर शुरू किया था।

इस प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस और Jio ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता था। उस वक्त यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आया था। कुल मिलाकर, इसने एक वर्ष में यूजर्स को 547.5GB डेटा की पेशकश की थी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio Launched New Prepaid Plan On Happy New Year 2022
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X