Home
Tariff plan

Jio यूजर्स को तोहफा, अनलिमिटेड कॉलिंग, OTT सब्सक्रिप्शन के साथ तीन नए प्लान लॉन्च, जानें कीमत

Reliance Jio Launched Three New Plans: रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए तीन नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। जिसके तहत यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेटा का भी लाभ मिलेगा।

इसके एक प्लान तो ऐसा है, जिसमें डेटा पैक खत्म होने के बाद भी अनलिमिटेड 5G डेटा का भी लाभ लिया जा सकता है। चलिए इनकी कीमत और बैनेफिट्स जानते हैं।

Jio का अनलिमिटेड कॉलिंग, OTT सब्सक्रिप्शन के साथ तीन नए प्लान लॉन्च

दरअसल कंपनी ने टैरिफ हाइक के बाद कई प्लान्स को बंद कर दिए हैं, लेकिन अब OTT बंडल्स के साथ कंपनी ने तीन नए प्लान लॉन्च किए हैं। जिसमें 329 रुपये, 949 रुपये और 1049 रुपये वाले प्लान को शामिल किया गया हैं। बता दें, इन प्रीपेड प्लान्स में आपको कई ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिल रहा है।

329 रुपये का प्रीपेड प्लान- जियो का यह प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, 1.5GB डेली डेटा के साथ JioSaavn Pro का लाभ मिल रहा है। हालांकि, जियो सावन प्रो सब्सक्रिप्शन को एक्टिवेट करने के लिए उपभोक्ताओं को जियो सावन एप पर लॉगिन करना होगा।

Jio का अनलिमिटेड कॉलिंग, OTT सब्सक्रिप्शन के साथ तीन नए प्लान लॉन्च

949 रुपये का प्रीपेड प्लान- जियो का यह प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आ रहा है। इसमें रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS रोजाना मिल रहे हैं।

इसके साथ ही यूजर्स को 5G वेलकम ऑफर प्राप्त करने के लिए भी फैसलिटी मिल रही है। यह प्लान 90 दिनों के लिए डिज्नी+हॉटस्टार मोबाइल, जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड लाभ ऑफर करता है।

1049 रुपये का प्रीपेड प्लान - यह प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट होगा, जो OTT सब्सक्रिप्शन के साथ प्लान की तलाश कर रहे हैं। जियो के इस लेटेस्ट प्लान में 84 दिनों की वैधता के साथ रोजोना 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS के साथ OTT बेनिफिट्स भी मिलेंगे।

जिसमें JioTV मोबाइल ऐप के जरिए SonyLIV और ZEE5 शामिल हैं। इस प्लान के साथ यूजर को अनलिमिटेड 5G ऑफर किया जाता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance jio launched three new plans with unlimited calling and ott subscription Know Price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X