Reliance Jio ने लॉन्च किए 2 नए प्लान, मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा
Reliance Jio दो नए पैक के साथ JioPhone प्लान के अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। बता दें कि ये किफायती पैक यूजर्स को COVID-19 के संकट के दौरान जुड़े रहने में मदद करेंगे। जी हाँ अब JioPhone का यूज करने वाले लोग इन दो नए पैक का फायदा उठा सकते है। नए लॉन्च किए गए प्लान्स की कीमत 39 और 69 रुपए है। ये शॉर्ट-टर्म प्लान 14 दिनों के लिए वैध हैं और इसी अवधि के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं।

JioPhone के नए प्लान की जानकारी
जियो के इस नए 39 रुपए के पैक में आपको हाई स्पीड 100 MB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और JioTV, JioCinema, JioNews, JioSecurity और JioCloud जैसे सभी Jio ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते है। जबकि दूसरा प्लान 69 रुपए का है जिसमें आपको प्रति दिन 0.5GB का इंटरनेट डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और सभी Jio ऐप्स जैसे JioNews, JioTV, JioCinema इत्यादि का इस्तेमाल कर सकते है।
ये प्लान बाय-वन-गेट-वन ऑफर के तहत भी आते हैं। इसका मतलब है कि अगर कोई प्लान खरीदता है तो ये पैक समान टॉकटाइम और डेटा लाभ प्रदान करेंगे।
रिलायंस जियो और एयरटेल ने COVID-19 के दौरान लॉन्च किए प्लान
Reliance Jio एकमात्र टेलीकॉम ऑपरेटर नहीं है जिसने COVID-19 के दौरान अपने ग्राहकों के लिए ऐसे प्लान लॉन्च किए है जिससे कम आय वाले लोगों को फायदा हो सके। इसी तरह, एयरटेल ने भी घोषणा की कि वह 49 रुपये का रिचार्ज पैक फ्री में प्रदान करेगा।
दिलचस्प बात यह है कि सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स पहले ही 9000 करोड़ रुपए नेटवर्क अपग्रेड करने के लिए लगा रहे है और अब ये बेनीफिट्स लेकर आए है। इसके अलावा, एयरटेल का दावा है कि ये प्लान लगभग 270 करोड़ रुपये के हैं।
इस प्रकार अगर आप भी JioPhone या एयरटेल के ग्राहक है तो इस कठिन समय में इन प्लान का फायदा उठा सकते है।


Click it and Unblock the Notifications







