Home
Tariff plan

ज्यादा डाटा बैनेफिट्स के साथ Jio के नए बेस्ट मासिक, तिमाही और वार्षिक प्लान्स

Reliance Jio New Plan With Extra Data: अगर आप भी जियो (Jio) यूजर हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। 3 जुलाई 2024 यानी कल से Jio की नई टैरिफ में बढ़ोतरी होगा।

अगर आप भी पर्याप्त डेटा लाभ वाले प्लान्स की तलाश में हैं, तो ये आर्टिकल आपका दिन बना सकती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में Jio के बेस्ट मासिक, तिमाही और वार्षिक डेटा प्लान बताने जा रहे हैं, जो 3GB तक का रोजाना डेटा ऑफर करते हैं।

ज्यादा डाटा के साथ Jio के नए बेस्ट मासिक, तिमाही और वार्षिक प्लान्स

Jio मंथली प्लान जो लोग मासिक प्लान पसंद करते हैं, उनके लिए Jio कई ऑप्शन ऑफर करता है। जहां अब रोजाना 2GB डेटा वाले प्लान के लिए असीमित 5G डेटा उपलब्ध होगा, वहीं 4G फ़ोन यूजर्स मात्र 149 रुपये से शुरू होने वाला प्लान प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए Jio के कुछ बेस्ट मासिक प्लान जानते हैं।

Jio 249 रुपये का प्रीपेड प्लान - जियो का 249 रुपये का प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें 1GB 4G डेटा रोजाना, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS डेली मिलते हैं। इसके अलावा JioTV, JioCinema और JioCloud के फ्री सब्सक्रिप्शन को बंडल करता है। आपको बता दें, इससे इस प्लान की कीमत 209 रुपये थी।

ज्यादा डाटा के साथ Jio के नए बेस्ट मासिक, तिमाही और वार्षिक प्लान्स

Jio 299 रुपये का प्रीपेड प्लान - जियो का 299 रुपये का प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आ रहा है। इसमें 1.5GB 4G डेटा रोजाना, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 SMS मिलेंगे।

साथ ही JioTV, JioCinema और JioCloud का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। पहले इस प्लान की कीमत 239 रुपये थी और इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता था।

Jio 349 रुपये का प्रीपेड प्लान- यह प्लान भी 28 दिनों की वैधता के साथ आ रहा है। इसमें 2GB डेटा रोजाना, अनलिमिटेड 5G डेटा, वॉयस कॉल और 100 SMS डेली मिलेंगे है। साथ में JioTV, JioCinema और JioCloud का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसकी पहले कीमत 299 रुपये थी।

Jio 399 रुपये का प्रीपेड प्लान- 28 दिनों की वैधता के साथ आने वाले इस प्लान में आपको रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड 5G डेटा, वॉयस कॉलिंग और 100 SMS रोजाना मिलेंगे। इस प्लान में JioTV, JioCinema और JioCloud का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। पहले इसकी कीमत 349 रुपये थी।

Jio 449 रुपये का प्रीपेड प्लान- यह प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आ रहा है। जिसमें 3GB डेटा रोजाना, अनलिमिटेड 5G डेटा, वॉयस कॉल और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। इस प्लान में JioTV, JioCinema और JioCloud का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। पहले इसकी कीमत 399 रुपये थी।

Jio तिमाही प्लान-
Jio 799 रुपये का प्रीपेड प्लान- जियों के इस प्रीपेड प्लान की वैधता 84 दिनों की है। जिसमें रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान में JioTV, JioCinema और JioCloud का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Jio 859 रुपये का प्रीपेड प्लान- यह प्रीपेड प्लान 84 दिनों के लिए है। इसमें रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 5G डेटा और 100 SMS रोजाना मिलता है। साथ ही JioTV, JioCinema और JioCloud का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Jio 1199 रुपये का प्रीपेड प्लान- यह प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें 3GB डेटा रोजाना, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 5G डेटा और 100 SMS हर रोज मिलेगा। यह JioTV, JioCinema और JioCloud का फ्री सब्सक्रिप्शन भी देता है।

Jio वार्षिक प्लान-
Jio 3599 रुपये का प्रीपेड प्लान- Jio का यह प्रीपेड प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें यूजर को डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 5G डेटा और 100 SMS रोजाना मिलता है। साथ ही यह JioTV, JioCinema और JioCloud का फ्री सब्सक्रिप्शन भी देता है। जियो के इस सालाना प्लान की कीमत पहले 2999 रुपये थी।

इसके अलावा जियो के दो और सालाना प्लान हैं, जो क्रमशः 3333 रुपये और 3662 रुपये कीमत में आते हैं। इसमें भी 3599 रुपये वाले प्लान के समान ही डेटा और कॉलिंग का लाभ मिलता है। लेकिन इन दोनों प्लान्स में कंपनी अपने ग्राहकों को SonyLIV और ZEE5 सब्सक्रिप्शन जैसे अतिरिक्त लाभ दे रही हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio New Plan With Extra Data Monthly, Quarterly and Annual Check Full List
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X