Jio यूजर्स की मौज, कंपनी इन प्रीपेड प्लान्स पर दे रही ज्यादा डेटा, यहां जानें सबकुछ
Jio Plan: अगर आप भी जियो (Reliance Jio) यूजर हैं, तो ये खबर आपका दिन बना सकती है। दरअसर कंपनी अपने ग्राहकों के लिए अपने कुछ प्रीपेड प्लान्स में अतिरिक्त डेटा ऑफर कर रही है। जिससे अब जियो कस्टमर्स दिल खोल कर डेटा का इस्तेमाल कर सकेंगे, वो भी उसी कीमत में। ऐसे में ये ऑफर उन ग्राहकों के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा, जिन्हें हमेशा ज्यादा डेटा की जरूरत रहती है। तो आइए आगे जानते हैं कि, ज्यादा डेटा का फायदा ग्राहक किन प्लान्स के तहत उठा सकते हैं।

Jio अपने इन दो प्लान्स पर दे रहा अतिरिक्त डेटा
Jio Rs 219 Prepaid Plan
219 रुपये वाला प्लान जो कि, 14 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें भी कंपनी अपने ग्राहकों को अतिरिक्त डेटा दे रही है। वैसे तो इस प्लान में पहले यूजर को रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल और 100 SMS मिल रहे थे, लेकिन अब जियो इस प्लान में 2GB डेटा और दे रही है। ऐसे यूजर्स डेली 5 जीबी तक डेटा का लाभ ले सकेंगे। इसके साथ ही इस प्लान में आपको JioTV, JioCinema, JioCloud का भी सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।
Jio Rs 399 Prepaid Plan
रिलायंस जियो (Jio) अपने 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को और ज्यादा डेटा दे रहा है। जिससे अब जियो यूजर रोाजाना 3GB के बजाय 6GB तक डेटा का लाभ ले सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि, इसके लिए उन्हें और पैसे भी खर्च नहीं करने होंगे। आपको बता दें, कंपनी का ये प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। जियो के इस पैक में भी JioCloud, JioTV और JioCinema का मुफ्त एक्सेस मिल रहा है।
Jio International Roaming Plans लॉन्च
इसके अलावा रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान लॉन्च किया है। ये प्लान UAE और USE ट्रैवल करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। जियो ने नए रिचार्ज प्लान्स को 3 नए सेट के साथ उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने इन प्लान्स को UAE Packs, USE Packs, Annual Pack नाम दिया है। इसके साथ ही जियो ने इन-फ्लाइट डेटा पैक की भी कीमतें 60 प्रतिशत तक कम कर दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications








