Jio के इस प्लान में 7.96 रुपए में मिलता है 1GB डेटा, जानिए प्लान की पूरी डिटेल्स
रिलायंस जियो, जो सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर है, देश में कई प्रीपेड प्लान उपलब्ध करा रही है। किफायती होने की वजह से इसके प्रीपेड प्लान काफी फेमस हैं। साथ ही Reliance Jio सबसे किफायती डेटा प्लान ऑफर करने के लिए भी जानी जाती है, जिसका असर दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर्स के कारोबार पर पड़ रहा है। और आज हम एक और खास प्लान की बात कर रहे है जिसमें आपको बहुत कम कीमत में 1GB डेटा मिलता है।

Jio के इस प्लान में 7.96 रुपए में मिलता है 1GB डेटा, जानिए प्लान की पूरी डिटेल्स
गौर करने वाली बात है कि रिलायंस जियो यूजर्स को अब 1GB डेटा के लिए सिर्फ 8 रुपये ही चार्ज कर रहा है, जो काफी कम और हैरान करने वाला लगता है।
रिलायंस जियो प्लान में 1GB पाएँ सिर्फ 7.96 रुपए में
दिलचस्प बात यह है कि हम बात कर रहे हैं कंपनी के नए लॉन्च हुए 597 रुपये के प्लान की। हाल ही में अपनी फ्रीडम प्लान के तहत 597 रुपये का प्लान शुरू किया था। 597 रुपये का प्लान 90 दिनों के लिए 75GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रति दिन 100 SMS ऑफर करता है।
इसमें JioTV, JioCinema, JioNews, JioSecurity और JioCloud के लिए एक्सेस भी शामिल है। यह प्लान कंपनी की वेबसाइट, एप्लिकेशन और थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
गौर करने वाली बात यह है कि कंपनी 75GB डेटा के लिए 597 रुपये चार्ज कर रही है, यानी यूजर्स को 1 जीबी के लिए 7.96 रुपये (8 रुपये के करीब) देने पड़ते हैं। हालाँकि, यह प्लान अन्य प्लान्स की तुलना में काफी महंगी है क्योंकि टेलीकॉम प्रीपेड प्लान के लिए टेल्को रुपये 5 चार्ज कर रहा है।
रिलायंस जियो का फ्रीडम प्लान्स
597 रुपये के प्रीपेड प्लान के अलावा, टेलीकॉम ऑपरेटर एक ही सेगमेंट के तहत चार प्लान पेश कर रहा है। इन प्लान्स की कीमत 127 रुपये, 247 रुपये, 447 रुपये और 2,397 रुपये है। 127 रुपये का प्लान केवल 15 दिनों के लिए बेनीफिट प्रदान करता है।
इस प्लान में प्रतिदिन 12GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। 247 रुपये का प्लान 30 दिनों के लिए प्रतिदिन 25GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS ऑफर कर रहा है।
जबकि 447 रुपये के तीसरे प्लान में 60 दिनों के लिए 50GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 संदेश मिलते हैं। 2,397 रुपये का प्लान 365 दिनों के लिए 365GB डेटा ऑफर करता है, जिसका अर्थ है यह कि यूजर्स को प्रति दिन 1GB डेटा मिलता है।
यह अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रति दिन 100 SMS और JioTV, JioCinema, JioNews, JioSecurity और JioCloud जैसे ऐप का फ्री में एक्सेस भी देता है।


Click it and Unblock the Notifications







