इंडियन मार्केट में Reliance Jio दे रहा है अब सबसे महंगा प्रीपेड प्लान, मिलता है डेली 3GB डेटा
भारत में सबसे बड़े कस्टमर्स वाला टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो (Reliance Jio) को अक्सर सबसे सस्ती सर्विस की पेशकश करने वाली कंपनी के रूप में देखा जाता है। जियो के प्रीपेड प्लान्स भारतीय मार्केट में काफी हद तक लोकप्रिय रहे हैं। हालाँकि, टैरिफ वृद्धि के बाद, यह अब ऐसा नहीं दिखता है। हालांकि फिर भी Jio के अधिकांश प्रीपेड प्लान अभी भी सस्ते हैं और इसके कॉम्पिटिटर्स की तुलना में अधिक किफायती हैं, जिनमें वोडाफोन आइडिया (Vi) और भारती एयरटेल (Airtel) शामिल हैं। लेकिन अब Jio मार्केट में सबसे महंगा प्रीपेड प्लान भी पेश कर रहा है। तो आइये जानते है रिलायंस जियो के इस सबसे महंगे प्लान के बारे में कुछ बातें।

दरअसल हम Jio के जिस प्लान के बारे में बात कर रहे हैं वह 4199 रुपये में आता है। यह वर्तमान में सबसे महंगा प्रीपेड प्लान है जो Jio सभी निजी दूरसंचार कंपनियों के बीच पेश कर रहा है।
Reliance Jio का 4199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Reliance Jio एक प्रीपेड प्लान पेश कर रहा है जिसकी कीमत 4199 रुपये है। यह प्लान पूरे भारत के यूजर्स के लिए उपलब्ध है और इसे मोबाइल एप्लिकेशन और टेल्को की वेबसाइट दोनों पर देखा जा सकता है। रिलायंस जियो के 4199 रुपये के प्रीपेड प्लान में यूजर्स को रोजाना 3GB डेटा मिलता है।
इस प्लान की दूसरी बड़ी बात यह है कि यह 365 दिनों यानी 1 साल की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रति दिन और बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के कई Jio एप्लिकेशन तक एक्सेस भी प्रदान करता है।
Jio एप्लिकेशन में यूजर्स को JioCinema, JioTV, JioCloud और JioSecurity का फ्री एक्सेस मिलता है। इस प्लान में मिलने वाले डेटा की कुल राशि 1095GB है।
इस प्रकार अब इंडियन मार्केट में कोई दूसरा ऑपरेटर नहीं है जो यूजर्स को इतना महंगा प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहा हो। यह देखना दिलचस्प होगा कि एयरटेल (Airtel) क्या लेकर आता है। भारती एयरटेल वर्तमान में मध्यम या लंबी अवधि की वैलिडिटी के साथ 3GB डेली डेटा प्लान नहीं दे रहा है। लेकिन अब संभव है कि Airtel भी कोई ऐसा प्लान जरूर पेश करेगा और उसके बाद Vi भी पेश कर सकता हैं।


Click it and Unblock the Notifications







