Reliance Jio या Airtel, 999 रुपए में कौन दे रहा है बेस्ट पोस्टपेड प्लान
एयरटेल ने हाल ही में अपने एंटरप्राइजेस और रिटेल कस्टमर्स के लिए अपनी पोस्टपेड प्लान में बदलाव किए है। Airtel के पोस्टपेड प्लान्स रिलायंस जियो से मिलते-जुलते हैं। इस प्रकार दोनों ही कंपनियाँ कड़ी टक्कर दे रही हैं।
Reliance Jio Vs Airtel: कौन दे रहा है बेस्ट पोस्टपेड प्लान?

999 रुपये का Reliance Jio का पोस्टपेड प्लान
रिलायंस जियो के 999 रुपये के प्लान में 200GB डेटा, प्रतिदिन 100 मैसेज, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यह प्लान तीन एक्स्ट्रा कनेक्शन, 500GB तक डेटा रोलओवर बेनीफिट्स, फ्री Netflix एक्सेस, Amazon Prime Disney+ Hotstar VIP, JioTv, JioNews, JioSecurity, और JioCloud का फ्री एक्सेस भी ऑफर करता हैं।
999 रुपये का Airtel का पोस्टपेड प्लान
वहीं अगर एयरटेल की बात करें, तो एयरटेल के 999 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में यूजर्स को 150GB डेटा के साथ-साथ 200GB तक डेटा रोलओवर का बेनीफिट भी मिलता है। जबकि साथ में प्रति दिन 100 SMS मिलते है।
यह पैक दो एक्स्ट्रा कनेक्शन के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और एयरटेल थैंक्स एप्लिकेशन का बेनीफिट भी देता हैं। जबकि अन्य लाभों में इस प्लान में Amazon Prime मेंबरशिप और Disney+ Hotstar VIP का फ्री सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिलता है।
तो Jio और Airtel में बेस्ट कौन देता है पोस्टपेड प्लान
बेस्ट की बात करें, तो रिलायंस जियो अपने यूजर्स को एयरटेल के मुक़ाबले ज्यादा डेटा बेनिफिट्स देता हैं। एयरटेल से जियो अपने यूजर्स को 50GB एक्स्ट्रा डेटा दे रहा है। इसके अलावा, दोनों प्लान्स के साथ दी जाने वाली अन्य बेनीफिट समान है; हालाँकि, रिलायंस जियो आगे है क्योंकि यह फ्री में Netflix भी ऑफर कर रहा है। इस प्रकार Reliance Jio का 999 रुपये का पोस्टपेड प्लान Airtel के मुकाबले कहीं बेहतर है।


Click it and Unblock the Notifications







