Reliance Jio के इस प्लान में मिलता है 1095 GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा
Reliance Jio अपने प्रीपेड यूजर्स को अपने अनुसार चुनने के लिए ढेर सारे प्लान्स के ऑप्शन पेश करता है। टेल्को को भारत में यूजर्स के लिए सबसे किफायती प्लान पेश करने के लिए भी जाना जाता है। रिलायंस जियो मार्केट की मांग को देखते हुए नए प्रीपेड प्लान पेश करती रहती है। टेल्को ने हाल ही में लंबी अवधि के लिए एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसका मार्केट में कोई मुकाबला नहीं है।

दरअसल हम बात कर रहे हैं उस प्लान की जिसमें कुल 1095GB का हाई स्पीड डेटा मिलता है। साथ ही कोई अन्य टेलीकॉम कंपनी भी इसको टक्कर नहीं दे रही है। इस प्रकार यही कारण है कि यह उन यूजर्स का विशेष ध्यान आकर्षित करती है जो इस तरह के प्लान की तलाश कर रहे हैं।
Reliance Jio के इस प्लान में मिलता है 1095 GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा
रिलायंस जियो अपने यूजर्स को लॉन्ग-टर्म 3GB डेली डेटा प्लान ऑफर कर रहा है। यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रति दिन प्रदान करता है। चूंकि यह 3GB डेली डेटा के साथ आता है, इसलिए इस योजना के साथ पेश किए जाने वाले डेटा 1095GB मिलता है। हालांकि इसमें जियो अपने यूजर्स को कोई भी OTT प्लेटफॉर्म का बेनिफिट नहीं दे रही है।
हालाँकि, यूजर्स को Reliance Jio के कई ऐप्स का फ्री में सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसमें JioCloud, JioSecurity, JioNews, JioCinema और JioTV शामिल हैं।
इस प्रकार Jio के यूजर्स को इस प्लान के 3,499 रुपये खर्च करने पड़ते है जिसमें 1 साल की वैलिडिटी मिलती है और कुल डेटा 1095GB मिलता है।
हालांकि यह प्रीपेड प्लान थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन फिर भी यूजर्स को डेटा बहुत मिलता है। साथ ही यूजर्स को अन्य टेलीकॉम कंपनियों में ऐसा प्लान नहीं मिलता है जिसमें एक साल के लिए हर दिन 3 जीबी का हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता हो।
Reliance Jio के इस नए प्रीपेड प्लान की खासियत यही है कि इसमें 2-3 महीने नहीं बल्कि पूरे एक साल के लिए डेली 3 GB का हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है जो एक साल के लिए कुल 1095 GB डेटा होता है। और साथ ही बाकी बेनिफिट समान ही मिलते हैं जो Jio के अन्य प्रीपेड रिचार्ज प्लान में मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications