Home
Tariff plan

Reliance Jio यूजर्स के लिए झटका, यह पॉपुलर प्लान हुआ 150 रुपये महंगा

Reliance Jio ने बिना बताए अपने प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की है जिसके बारे में पहले कोई जानकारी नहीं थी। जी हाँ, रिलायंस जियो ने अपने एक प्लान की कीमत में 150 रुपये की बढ़ोतरी की है। हम जियो के जिस प्लान की बात कर रहे हैं वह 749 रुपये में आता था। लेकिन अब जियो यूजर्स को इस प्लान को सब्सक्राइब करने के लिए 899 रुपये खर्च करने होंगे यानी पहले से 150 रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे। जिन लोगों को पता नहीं उनको बता दें कि यह प्लान JioPhone यूजर्स के लिए है जो लॉन्ग टर्म के लिए है।

Reliance Jio यूजर्स के लिए झटका, यह पॉपुलर प्लान हुआ 150 रुपये महंगा

Reliance Jio का 749 रुपये वाला प्लान हुआ महंगा, अब खर्च करने होंगे 899 रुपये

जियोफोन और जियो के प्लान्स अलग अलग होते हैं और JioPhone का प्लान काफी पसंद किया जाता है लेकिन अब यूजर्स को 150 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। आइये इस प्लान के बारे में कुछ बातें जानते हैं:

रिलायंस जियो के इस जियोफोन प्रीपेड प्लान जिसकी कीमत पहले 749 रुपये थी, लेकिन अब बढ़ाकर इसकी कीमत को 899 रुपये कर दिया है।

150 रुपये ज्यादा बढ़ाने के बाद भी इसके प्लान में कोई बेनिफिट नहीं बढ़ाये गए है और जो लाभ पहले मिलते थे वही बेनिफिट अभी भी मिलते हैं।

इस प्लान के साथ यूजर्स को कुल 24GB इंटरनेट डेटा मिलता है और प्लान की वैलिडिटी 336 दिनों की हैं। इसके अलावा इसमें 28 दिनों के लिए डेली2GB का हाई स्पीड डेटा भी प्रदान करता है। इस प्लान में 28 दिनों के लिए 50 एसएमएस भी मिलते हैं। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और Jio TV और Jio Cinema का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। हालांकि यह प्लान सिर्फ JioPhone यूजर्स के लिए ही रखा गया हैं।

JioPhone के कुछ बेस्ट प्रीपेड प्लान्स

जियोफोन 222 रुपये का प्लान

222 रुपये का प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है जिसमें रोजाना 2 GB का डेटा मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं।

जियोफोन 186 रुपये का प्लान

JioPhone का 186 रुपये का प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है जिसमें रोजाना 1GB का डेटा मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं।

जियोफोन 152 रुपये का प्लान

152 रुपये का प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है जिसमें रोजाना 0.5GB का डेटा मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं।

Reliance Jio यूजर्स के लिए झटका, यह पॉपुलर प्लान हुआ 150 रुपये महंगा

जियोफोन 125 रुपये का प्लान

जियोफोन का 125 रुपये का प्लान 23 दिनों की छोटी वैलिडिटी के साथ आता है जिसमें रोजाना 0.5GB का डेटा मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं।

जियोफोन 91 रुपये का प्लान

JioPhone का 91 रुपये का प्लान 28 दिनों की छोटी वैलिडिटी के साथ आता है जिसमें रोजाना 100MB+200 का डेटा मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 50 SMS मिलते हैं।

जियोफोन 75 रुपये का प्लान

JioPhone का सबसे छोटा प्लान 75 रुपये में आता है। इस प्लान की वैलिडिटी 23 दिनों की है जिसमें कुल 2.5GB इंटरनेट डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 50 SMS मिलते हैं।

तो आप अपने अनुसार इन में से कोई भी JioPhone का प्लान चुन सकते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा वैलिडिटी वाले प्लान की अब बढ़ा दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio Price Hike For This JioPhone Plan Rs 150
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X