रिलायंस जियो प्राइम मेंबरशिप में एक नहीं बल्कि हैं 7 प्लान, ये है पूरी डिटेल
रिलायंस जियो प्राइम मेंबरशिप में आपको 7 प्लान मिलते हैं। जिनमें आपको मिलेगी एक साल तक की फ्री सर्विस।
रिलायंस जियो की प्राइम मेंबरशिप के लिए सब्सक्रिप्शन शुरू हो चुके हैं। इस मेंबरशिप को सब्सक्राइब करने के बाद यूज़र्स जियो की फ्री सेवा का लाभ अगले साल मार्च तक उठा पाएंगे, जिसके लिए आपको हर महीने एक रिचार्ज कराना होगा। इस रिचार्ज पर आपको इंटरनेट, वॉयस कॉल, मैसेज और जियो की एप्स इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी।

रिलायंस जियो की प्राइम मेंबरशिप के लिए आपको 99 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा। इस रिचार्ज के साथ आप एक साल तक प्राइम मेंबरशिप का लाभ ले पाएंगे। इस रिचार्ज के बाद आपको जो प्लान जियो प्राइम मेंबरशिप के तहत मिलेंगे वो हमने नीचे दिए हैं।
149 रुपए का जियो प्राइम रिचार्ज
2जीबी 4जी डाटा (28 दिन के लिए), फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, प्रति दिन 100 एसएमएस फ्री (एसटीडी, लोकल), जियो एप का सब्सक्रिप्शन
303 रुपए का जियो प्राइम रिचार्ज
28जीबी 4जी डाटा 28 दिनों के लिए, 1जीबी डेली एफयूपी लिमिट, फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, अनलिमिटेड फ्री एसएमएस (एसटीडी, लोकल), जियो एप का सब्सक्रिप्शन
499 रुपए का जियो प्राइम रिचार्ज
56जीबी 4जी डाटा 28 दिनों के लिए, 2जीबी डेली एफयूपी लिमिट, फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, अनलिमिटेड फ्री एसएमएस (एसटीडी, लोकल), जियो एप का सब्सक्रिप्शन
999 रुपए का जियो प्राइम रिचार्ज
60जीबी 4जी डाटा 60 दिनों के लिए, फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, अनलिमिटेड फ्री एसएमएस (एसटीडी, लोकल), जियो एप का सब्सक्रिप्शन
1,999 रुपए का जियो प्राइम रिचार्ज
125जीबी 4जी डाटा 90 दिनों के लिए, फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, अनलिमिटेड फ्री एसएमएस (एसटीडी, लोकल), जियो एप का सब्सक्रिप्शन
4,999 रुपए का जियो प्राइम रिचार्ज
350जीबी 4जी डाटा 180 दिनों के लिए, फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, अनलिमिटेड फ्री एसएमएस (एसटीडी, लोकल), जियो एप का सब्सक्रिप्शन
9,999 रुपए का जियो प्राइम रिचार्ज
750जीबी 4जी डाटा 360 दिनों के लिए, फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, अनलिमिटेड फ्री एसएमएस (एसटीडी, लोकल), जियो एप का सब्सक्रिप्शन


Click it and Unblock the Notifications