Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी, दुबारा पेश किया Disney+ Hotstar वाला यह प्रीपेड प्लान
टैरिफ में बढ़ोतरी के बाद रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने पोर्टफोलियो में कई प्रीपेड प्लान जोड़े और निकाले हैं। लेकिन अब यूजर्स की जरूरत को समझते हुए जियो ने ज्यादा इंटरनेट वाला प्लान वापस लॉन्च कर दिया है। टेल्को ने अपने 499 रुपये के प्रीपेड प्लान को प्रति दिन 2GB डेटा और ओटीटी प्लेटफॉर्म की मेम्बरशिप के साथ फिर से लॉन्च कर दिया है।

Reliance Jio का 499 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Jio ने अपने 499 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को फिर से लॉन्च किया है। इस प्लान के साथ Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन एक साल की वैलिडिटी के साथ मिलेगा। साथ ही इस प्लान के तहत सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।
इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलेगा। इस प्लान के साथ नए यूजर्स को जियो प्राइम मेंबरशिप भी मिलेगी। साथ ही प्लान में Jio Cinema, Jio TV जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
फ्री Disney+ Hotstar के साथ आने वाले Jio के अन्य प्रीपेड प्लान्स
Reliance Jio का 601 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
रिलायंस जियो 601 रुपये में ओटीटी एक्सेस के साथ एक और प्रीपेड प्लान पेश करता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और हर दिन 3GB डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रति दिन 100 एसएमएस भी देता है। इस प्लान में 6GB का एक्स्ट्रा डेटा भी मिलता है। Jio का 601 रुपये का प्लान एक साल के Disney+ Hotstar मोबाइल एक्सेस के साथ आता है, जिसकी कीमत 499 रुपये है।
रिलायंस जियो का 419 रुपये का प्रीपेड प्लान
एक और प्लान जो कंपनी 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ पेश करती है वह 419 रुपये में उपलब्ध है। टेल्को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस के साथ प्रति दिन 3GB प्रदान करता है। इसमें आपको एक साल का Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन 499 रुपये का बिना किसी अतिरिक्त कीमत के मिलता है। साथ ही इसमें आपको Jio Apps और JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud सहित अन्य सब्सक्रिप्शन का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
Reliance Jio का 799 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
डिज्नी+ हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाला एक और प्लान 799 रुपये का है। टैरिफ बढ़ोतरी से पहले यह प्लान 666 रुपये में आता था। इस प्लान के साथ रोजाना 2GB डेटा मिलता है। यह भी एक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्लान है जो 56 दिनों की वैलिडिटी के लिए प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications







