Jio ने लॉन्च किया Republic Day ऑफर, शॉपिंग, यात्रा से लेकर खानें तक पर मिल रही भारी छूट
Jio Republic Day Offer: अगर आप भी रिलायंस जियो (Jio) के यूजर हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। जियो ने रिपब्लिक डे ऑफर (Jio Republic Day Offer) अपने ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया है। कंपनी की मानें तो 2,999 रुपये के एनुअल प्लान पर ग्राहकों को 3,250 रुपये से ज्यादा के कूपन मिलेंगे। जिसका इस्तेमाल शॉपिंग, ट्रैवलिंग और खाने पीने के बिल भरने में यूजर्स कर सकेंगे। बता दें, ये कूपन AJio, Tira, Ixigo, Swiggy और Reliance Digital के होंगे। यह ऑफर 15 से लेकर 31 जनवरी के लिए वैलिड है। तो आइए आपको आगे बताते हैं कि, आप इस ऑफर क लाभ कैसे ले सकते हैं।

Jio Republic Day ऑफर
जियो के 2,999 रुपये वाले ऐनुअल प्लान को रिचार्ज करने पर कंपनी अपने ग्राहकों को कई कूपन ऑफर कर रही है। जिसके तहत ग्राहक लिमिटेड टाइम के लिए मल्टीपल ब्रैंड्स के कूपन मिलेंगे। 2,999 रुपये वाले जियो प्लान के साथ जियो यूजर्स 299 रुपये या फिर इससे ज्यादा की शॉपिंग पर 125 रुपये तक की छूट का लाभ ले सकेंगे। इसके अलावा ग्राहकों को दो स्विगी कूपन रिचार्ज के साथ दिए जाएंगे। Ajio से 2,499 रुपये की शॉपिंग करने पर कस्टमर्स को फ्लैट 500 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा Ixigo से फ्लाइट बुकिंग करने पर 1,500 रुपये तक छूट मिलेगी। साथ ही Tira से 999 रुपये और ज्यादा की शॉपिंग करने पर कुछ सेलेक्टेड प्रोडक्ट्स पर 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। ये जियो का रिपब्लिक डे ऑफर 15 जनवरी से 31 जनवरी के लिए वैलिड होगा।
Jio Republic Day Offer का ऐसे ले लाभ
जियो रिपब्लिक डे ऑफर को आप MyJio ऐप और जियो की ऑफिशियली वेबसाइट पर जाकर रिडीम कर सकते हैं। इसके लिए यूजर को सबसे पहले Jio फोन नंबर को 2,999 रुपये के प्लान से रिचार्ज करना अनिवार्य होगा।
Jio 2,999 रुपये वाला प्लान
जियो के 2,999 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 365 दिन यानी कि, पूरे 1 साल है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को 2.5GB 4G डेटा रोजाना ऑफर किया जाता है। इस पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा फ्री मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं। साथ ही साथ JioTV, JioCinema और JioCloud ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








