Reliance Jio के 19 रुपये वाले प्लान के फायदे जानकर खुशी से झूम उठेंगे, नहीं होगा भरोसा
अगर आप भी Reliance Jio का सिम यूज करते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। जियो देश में सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान के लिए जाना जाता है, और कंपनी ने मुफ्त ऑफर्स के माध्यम से भी बड़ी संख्या में ग्राहकों को भी अपनी ओर आकर्षित किया है।
हालांकि, टैरिफ हाइक (Tariff hike) के बाद कंपनी को कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा है। इसी को ध्यान में रखकर कंपनी ने अब अपने ग्राहकों के लिए सबसे अच्छे प्लान की एक लिस्ट बनाई है।

जिसमें सबसे कम दाम का 19 रुपये वाला प्लान भी शामिल है। तो चलिए हम आपको रिलायंस जियो के सबसे अच्छे डेटा बूस्टर प्लान ( Reliance jio rs 19 special plan) के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Reliance Jio 19 रुपये वाला प्लान- रिलायंस जियो (Jio) का एक डेटा बूस्टर प्लान है, जो मात्र 19 रुपये कीमत में आता है। इस प्लान के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को 1GB डेटा ऑफर करती है। यह प्लान यूजर को उसके मौजूदा प्लान के समान वैधता देता है। गौरतलब है कि, यह प्लान पहले 15 रुपये और 11 रुपये में उपलब्ध था।

Reliance Jio 29 रुपये वाला प्लान- इसके अलावा कंपनी के पास 29 रुपये वाला भी एक अन्य डेटा बूस्टर प्लान है। जिसमें यूजर को 2GB डेटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान की वैलिडिटी भी उपभोक्ता के एक्टिव प्लान के समान है। यानी कि, इन दोनों प्लान्स की कोई अलग वैलिडिटी नहीं होगी।
Reliance Jio 69 रुपये वाला प्लान- अब बात करते है, लिस्ट में शामिल 69 रुपये वाले प्लान की जो यूजर्स को 6GB डेटा ऑफर करता है। ये प्लान भी आपके मौजूदा प्लान के समान समय तक तो चलेगा।
इसके अलावा कंपनी के पास एक और प्लान है, जिसे डेटा बूस्टर भी कहा जाता है। इसकी कीमत 139 रुपये है। इस प्लान के तहत ग्राहक को 12GB डेटा ऑफर किया जाता है। इस प्लान की वैधता आपके एक्टिव प्लान के समान ही होगा।
इसके अलावा आप कंपनी के दूसरे प्लान्स को भी देख सकते हैं। अभी हाल ही में जियो ने 198 रुपये में रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। जिसके तहत ग्राहकों को रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS और JioTV, JioCinema, JioCloud के सब्सक्रिप्शन मिल रहे हैं। हालांकि, इस प्लान की वैधता केवल 14 दिन ही है।


Click it and Unblock the Notifications








