Home
Tariff plan

Jio यूजर्स हो जाए खुश! अब IPL का मजा दोगुना; रिलायंस ने बढ़ा दी अनलिमिटेड ऑफर प्लान की वैलिडिटी

Reliance Jio Unlimited Offers: जियो अपने कस्टमर्स को बहुत से प्लान का ऑप्शन देता है, जिसे यूजर अपनी जरूरतों के हिसाब से चुन सकते हैं। इसी सिलसिले में रिलायंस जियो ने मार्च में IPL 2025 चलते हुए कुछ चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स पर खास 'अनलिमिटेड ऑफर' की घोषणा की थी।

अब कंपनी ने इस ऑफर की वैलिडिटी को बढ़ाकर 15 अप्रैल तक कर दिया है, जिससे कस्टमर्स इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठा सकें। यहां हम इन प्लान्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। साथ ही हम ये भी समझेंगे कि ये प्लान कैसे खास हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Jio ने बढ़ाई अनलिमिडेट ऑफर प्लान की वैलिडिटी

क्या है जियो का 'अनलिमिटेड ऑफर'?

इस ऑफर के तहत 299 रुपये या उससे ज्यादा का रिचार्ज करते हैं तो आपको JioHotstar का 90 दिनों का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इस प्लान के तहत आप अपने फोन और टीवी पर भी 4K क्वालिटी में IPL और अन्य कंटेंट का मजा ले सकेंगे।
साथ ही आपको जियो JioFiber और Jio AirFiber ब्रॉडबैंड सर्विस का 50 दिन का फ्री ट्रायल भी दिया जा रहा है। इस ट्रायल में अनलिमिटेड Wi-Fi डेटा, 800+ लाइव टीवी चैनल और 11 से अधिक OTT ऐप्स तक फ्री एक्सेस दिया जा रहा है।

किन लोगों को होगा फायदा?

अगर आप इस प्लान का फायदा लेना चाहते हैं तो आपको 299 या उससे अधिक के प्रीपेड प्लान से रिचार्ज कर इस ऑफर का फायदा ले सकते हैं।

नए कस्टमर्स जियो सिम खरीदकर 299 रुपये या उससे ज्यादा के प्लान से रिचार्ज करके इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

अगर कोई कस्टमर पहले से एक्टिव बेस प्लान का उपयोग कर रहा है, तो वह 100 रुपये के ऐड-ऑन पैक से भी यही लाभ हासिल कर सकता है।

299 रुपये का प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 1.5GB डेटा और रोज 100 SMS के साथ आता है।
इसके अलावा इसमें JioTV और JioCloud जैसे ऐप्स की पहुंच भी शामिल है।

5G सेवा का लाभ लेने के लिए कस्टमर्स को 2GB प्रतिदिन या उससे अधिक डेटा वाला प्लान चुनना होगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X