Reliance Jio VS Airtel VS Vodafone idea, के धाकड़ प्लान,अनलिमिटेड डेटा के साथ मिल रहा फायदा
Unlimited data plan : अक्सर लोग अपने स्मार्टफोन पर फिल्में और वेबसाइट ब्राउज करना पसंद करते हैं, लेकिन अच्छा वाईफाई कनेक्शन नहीं होने की बजह से लोग परेशान रहते हैं. इससे निपटने के लिए आपको कुछ ऐसे प्रीपेड प्लान देखने चाहिए जो हर दिन 2GB से अधिक डेटा के साथ आते हैं. Vodafone Idea (VI), Reliance Jio और Airtel के प्रीपेड प्लान आपको ऐसी सुविधा दे सकते हैं. इन सभी कंपनियों के पास ऐसे भी प्लांस हैं जो 3GB डेली डेटा के साथ आते हैं. तो आइए जानते हैं कि आखिर Vodafone Idea, Jio और Airtel के प्रीपेड प्लान्स किस कीमत में आपको 3GB डेली डेटा ऑफर करते हैं.

419 रुपये वाला RELIANCE JIO PLAN
Jio 419 रुपये की कीमत में आने वाला प्रीपेड प्लान पेश करता है, जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ डेली 3GB डेटा देता है. फिलहाल इसे कंपनी की वेबसाइट पर ट्रेंडिंग प्लान के तौर पर देखा जा सकता है. Jio के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में हर दिन 100 SMS के साथ Unlimited Voice Calls
की सुविधा है और यह JioCinema, JioTV और अन्य जैसे कई Jio एप्लिकेशन के एक्सेस के साथ एक बेहतरीन प्लान बन जाता है. हालांकि इस प्लान के बारे में आपको बता दें कि अगर आप इस प्लान में मिलने वाले डेली डेटा लिमिट को पूरा खत्म कर लेते हैं तो आपको इंटरनेट कम स्पीड में मिलना शुरू हो जाने वाला है, यह स्पीड मात्र 64 Kbps की है.

VODAFONE IDEA (Vi) का 359 रुपये वाला प्लान
Vi का 359 रुपये वाला प्रीपेड प्लान यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा दे रहा है. डेटा के साथ प्रतिदिन 100 मुफ्त SMS भी इस प्लान के साथ उपलब्ध हैं. इस प्लान के साथ ग्राहक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा यूजर्स को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा यूसेज मिलेगा. इस प्रीपेड प्लान पर Vi Weekend Data Rollover Benefit उपलब्ध है. इसके अलावा यूजर्स को हर महीने 2GB तक डेटा का बैकअप लेने का मौका मिलेगा.

AIRTEL PLAN का 599 रुपये वाला प्लान
Airtel का 599 रुपये का प्लान Disney+ HotStar की मुफ्त Annual Mobile Subscription के साथ आता है. प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैधता के लिए Unlimited Calls और 100 SMS के साथ हर दिन 3GB डेटा ऑफर करता है. यह प्लान Airtel एक्सस्ट्रीम सेवाएं भी मुफ्त हैलोट्यून्स के साथ प्रदान करता है. यह प्लान अपने साथ 1GB डेटा के 4 कूपन लाएगा जो 56 दिनों के लिए वैध होगा.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications








