Reliance Jio बनाम Airtel: जानें कौन दे रहा है डेली 3GB डेटा के साथ बेस्ट प्रीपेड प्लान
भारत में दूरसंचार ऑपरेटर अपने कस्टमर्स के लिए कई तरह के डेली डेटा प्रीपेड प्लान पेश करते हैं, हालांकि, एक दिन में दी जाने वाली अधिकतम डेटा 3GB है। 3GB डेली डेटा पैक उन यूजर्स के लिए उपयुक्त हैं, जिन्हें हर दिन बड़ी मात्रा में डेटा की आवश्यकता होती है, चाहे वह ऑनलाइन सीखने, गेमिंग या अपने स्मार्टफ़ोन के माध्यम से काम करने के लिए हो। इस लिए आज हमने यहाँ पर Reliance Jio और Airtel द्वारा पेश किए जाने वाले सभी 3GB डेली डेटा प्रीपेड प्लान के बारे में बताया है। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

रिलायंस जियो और एयरटेल के डेली 3GB वाले प्रीपेड प्लान्स
Reliance Jio के डेली 3GB डेटा वाले प्रीपेड प्लान्स
रिलायंस जियो 419 रुपये के प्राइस टैग पर एक प्रीपेड प्लान प्रदान करता है जो अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस के साथ 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए प्रति दिन 3GB डेटा देता है। इसके अलावा Jio 601 रुपये की कीमत पर 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ एक और 3GB प्रतिदिन का प्रीपेड प्लान पेश करता है।
यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ आता है। प्रतिदिन 3GB डेटा के अलावा, यूजर्स को कुल 6GB का एक्स्ट्रा डेटा भी मिलता है। इतना ही नहीं इस प्लान के साथ यूजर्स को Disney+ Hotstar Mobile OTT प्लेटफॉर्म का एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
इस लिस्ट में अगला प्लान 1199 रुपये में आता है जिसकी वैलिडिटी 84 दिनों की है और इसमें प्रति दिन 3GB डेटा मिलता है। साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है।
वहीं रिलायंस Jio एक साल का प्रीपेड प्लान भी पेश करता है जो 4119 रुपये के प्राइस टैग पर आता है और इसमें अनलिमिटेड वॉयस और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ 365 दिनों की वैलिडिटी के लिए 3GB डेली डेटा मिलता है।
Airtel के डेली 3GB डेटा वाले प्रीपेड प्लान्स
जब हाई-डेटा प्लान की बात आती है, तो टेलीकॉम कंपनी एयरटेल भी कुछ 3GB प्रतिदिन के प्लान्स पेश करता है जिनमें से कोई भी लॉन्ग टर्म प्लान नहीं है। टेल्को 599 रुपये की कीमत पर 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए प्रतिदिन 3GB का प्रीपेड प्लान पेश करता है। यह प्लान डिज़नी+ हॉटस्टार मोबाइल ओटीटी प्लेटफॉर्म के एक साल की सब्सक्रिप्शन के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस प्रतिदिन प्रदान करता है।
यूजर्स 699 रुपये के प्राइस टैग पर एयरटेल के इस प्रीपेड प्लान को सब्सक्राइब कर सकते हैं जो प्रत्येक दिन 3GB डेटा प्रदान करता है। प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है और इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ-साथ प्रति दिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications